top haryana

Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी का कहर जारी, हिसार रहा सबसे गर्म जिला, जानें ताजा रिपोर्ट

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून की वापसी के साथ ही गर्मी एक बार फिर बढ़ने लगी है। 
 
हरियाणा में गर्मी का कहर जारी, हिसार रहा सबसे गर्म जिला, जानें ताजा रिपोर्ट
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana: राज्य के कई इलाकों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रिकॉर्ड किया गया है। खासकर हिसार जिला सबसे गर्म रहा जहां अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं पूरे प्रदेश में औसतन दिन का तापमान 34 से 37 डिग्री और रात का तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

तापमान सामान्य से ऊपर

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में अधिकतम तापमान सामान्य औसत से करीब 2 डिग्री ज्यादा दर्ज हो रहा है। इससे दिन में गर्मी का एहसास और भी बढ़ गया है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की परिस्थितियां बन चुकी हैं। अगले 24 घंटों में हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों से मानसून की पूरी तरह वापसी हो सकती है।

अगले कुछ दिन रहेंगे शुष्क और गर्म

आईएमडी का अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों में हरियाणा का मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा। बारिश की संभावना बहुत कम है। दिन में हल्की से मध्यम गति की हवाएं जरूर चलेंगी जिससे थोड़ी राहत मिलेगी।

हवाओं की गति 15 से 25 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है लेकिन शाम को यह घटकर 15 किमी प्रति घंटा से कम हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून की वापसी के साथ ही अब प्रदेश में नमी कम होगी और मौसम शुष्क हो जाएगा।

किसानों के लिए अनुकूल समय

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार अभी दिन में गर्मी बनी रहेगी लेकिन अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो सकती है। उन्होंने बताया कि खरीफ फसलों की कटाई के लिए यह मौसम अनुकूल है क्योंकि नमी कम होने से कटाई में आसानी होगी।

बारिश के आंकड़े

इस बार हरियाणा में सामान्य से 38% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। हालांकि सिरसा जिले में सबसे कम बारिश हुई, जहां अब तक कुल 346.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।