Haryana Toady Weather: मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट, इस दिन होगी हरियाणा में मानसून की एंट्री

Top Haryana: देशभर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज यानी 20 जून को हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। उत्तर भारत में प्री-मानसून एक्टिव होने से मौसम में बड़ा बदलाव आया है।
हरियाणा और पंजाब
हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही तेज हवाएं और बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है। लोगों को खराब मौसम में सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह दी गई है।
दिल्ली-एनसीआर
दिल्ली में गर्मी से राहत मिली है। बादलों की आवाजाही बनी हुई है और मौसम विभाग ने 24 जून तक येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आंधी-तूफान और बारिश की संभावना है। तेज हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री हो चुकी है, हालांकि यह पांच दिन देरी से पहुंचा है। पूर्वी यूपी के जिलों जैसे बलिया, मऊ और गाजीपुर में बारिश शुरू हो गई है। 19 से 22 जून तक पूरे राज्य में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।
राजस्थान
राजस्थान में मानसून ने समय से पहले दस्तक दी है। कोटा, उदयपुर, जयपुर, अजमेर और भरतपुर जैसे जिलों में 19 और 20 जून को भारी बारिश हो सकती है। इससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
बिहार
बिहार में भी मानसून के आने से गर्मी से राहत मिलेगी। 19 से 23 जून तक कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना है। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और कहीं-कहीं बिजली गिरने का खतरा रहेगा।
झारखंड
झारखंड में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 20 जून को पूरे राज्य के लिए तेज बारिश का अनुमान जताया है। रांची, गुमला, खूंटी, लोहरदगा और सिमडेगा जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
केरल
केरल में मानसून के चलते कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। मछुआरों को समंदर में न जाने की चेतावनी दी गई है क्योंकि 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Haryana Weather Update: 17 जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट, बिजली कड़कने की भी चेतावनी