Haryana news: हरियाणा रोडवेज का नया टाइमटेबल जारी, सभी रूट्स की जानकारी यहां देखें
Haryana news: हरियाणा रोडवेज ने अपने बसों के टाइमटेबल को अपडेट कर दिया है, आइए जानें सभी रूट्स के बारें में...
Aug 21, 2025, 12:31 IST

WhatsApp Group
Join Now
Top Haryana news: हरियाणा में अब यात्रियों को बसों के समय और रूट की पूरी जानकारी पहले से मिल सकेगी। यह नया टाइमटेबल खासतौर पर लंबी दूरी की बस सेवाओं के लिए जारी किया गया है।
जिससे सफर करने वालों को बड़ी राहत मिलेगी। नीचे दिए गए प्रमुख रूट्स और उनके समय से संबंधित जानकारी दी गई है।
हरियाणा रोडवेज बसों का नया टाइमटेबल
रूट | प्रस्थान समय (Onward) | वापसी समय (Return) | मुख्य पड़ाव (रूट) |
---|---|---|---|
चंडीगढ़ – देहरादून – चंडीगढ़ | चंडीगढ़ 43 से दोपहर 1:00 बजे | देहरादून से सुबह 5:00 बजे | नारायणगढ़, नाहन, पौंटा साहिब, हर्बटपुर |
हांसी – सिरसा – भिवानी (सुपरफास्ट BS3) | हांसी से सुबह 8:20 बजेहिसार से सुबह 9:00 बजे | सिरसा से सुबह 11:20 बजे हिसार से दोपहर 1:15 बजे | सातरोड कैंट, हिसार, अग्रोहा, बड़ोपल, फतेहाबाद, डींग मोड़ |
बल्लभगढ़ – हमीरपुर एक्सप्रेस | बल्लभगढ़ से रात 8:00 बजे दिल्ली से रात 10:40 बजे चंडीगढ़ 43 से सुबह 3:30 बजेऊना से सुबह 5:30 बजे | हमीरपुर से रात 7:00 बजे ऊना से रात 9:45 बजे चंडीगढ़ से रात 12:10 बजे | पानीपत, अंबाला, चंडीगढ़, बंगाणा, लठियानी, बड़सर, मेहरे, भोटा |
हिसार – चंडीगढ़ सेक्टर 17 | हिसार से दोपहर 1:40 बजे नरवाना से दोपहर 3:00 बजे | चंडीगढ़ 17 से सुबह 3:40 बजे | बरवाला, सुरेवाला चौक, नरवाना, कलायत, कैथल, पिहोवा, अंबाला शहर, जीरकपुर |