top haryana

Haryana news: इन कर्मचारियों की 11 साल से नहीं हो रही है मांगे पूरी, अब करेंगे हड़ताल, जानें पूरा मामला

Haryana news: हरियाणा में 11 साल से करचरियों की मांगे पूरी नहीं हो रही है। इसलिए इन्होंने हड़ताल करने का ऐलान किया है, आइए जानें पूरी खबर विस्तार से...
 
इन कर्मचारियों की 11 साल से नहीं हो रही है मांगे पूरी, अब करेंगे हड़ताल, जानें पूरा मामला
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana: हरियाणा के बिजली विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों ने 9 जुलाई को हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। यह फैसला ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन (जो सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से जुड़ी है) की एक बैठक में लिया गया। यह बैठक यूनिट प्रधान राकेश की अध्यक्षता में हुई और इसका संचालन यूनिट सचिव संदीप गिल ने किया।

सरकार पर वादे तोड़ने का आरोप
इस बैठक में यूनियन के राज्य प्रधान सुरेश राठी और राज्य उप प्रधान संजीव मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पहले कर्मचारियों और आम लोगों से कई बड़े वादे किए थे लेकिन पिछले 11 सालों में एक भी वादा पूरा नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि आज हर वर्ग किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी और छात्र किसी न किसी बात को लेकर आंदोलन कर रहा है। सरकार धीरे-धीरे सभी विभागों का निजीकरण कर रही है और श्रम कानूनों में मजदूरों के खिलाफ बदलाव किए जा रहे हैं। इससे कर्मचारियों का शोषण बढ़ेगा।

यूनियन की मुख्य मांगें

कच्चे कर्मचारियों को बिना शर्त पक्का किया जाए। पुरानी पेंशन योजना को दोबारा लागू किया जाए। सरकारी विभागों के निजीकरण पर रोक लगे। खाली पदों पर स्थायी भर्तियां की जाएं। बिजली विभाग में कर्मचारियों की पोस्टिंग जिला स्तर पर हो ताकि उन्हें 250-300 किलोमीटर दूर ड्यूटी करने न जाना पड़े। हरियाणा में आठवें वेतन आयोग का गठन किया जाए। जनता को बेहतर सेवाएं दी जाएं और महंगाई पर नियंत्रण हो।

हजारों पद खाली काम का बोझ बढ़ा
कर्मचारियों का कहना है कि बिजली निगम में हजारों पद खाली हैं। इस वजह से कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ गया है। ऊपर से कई कर्मचारियों को अपने घर से सैकड़ों किलोमीटर दूर ड्यूटी करनी पड़ती है, जो बहुत मुश्किल होता है। कर्मचारियों ने मांग की कि ड्यूटी जिला वाइज लगाई जाए, ताकि काम भी बेहतर हो और कर्मचारी भी संतुष्ट रहें।

बड़ी संख्या में कर्मचारी होंगे शामिल
इस बैठक में कई यूनियन नेता और सदस्य मौजूद रहे जिनमें धर्मवीर, अनूप, मनदीप नेहरा, बलवान, राजबीर, प्रमीत, राजेंद्र सिंह, बलजीत, जयबीर, राजेश, सोनू, धर्मराज, सुखबीर और मनजीत जैसे नाम शामिल हैं। सभी ने हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया।