top haryana

Haryana news: हरियाणा में अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश, CM सैनी ने दिए निर्देश

Haryana news: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य में विकास कार्यों से जुड़े अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
 
हरियाणा में अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana: मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि अगर किसी भी विकास कार्य में कॉन्ट्रैक्ट की राशि बढ़ाई जाती है। इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों चाहे वे विभागीय अधिकारी हों या कंसल्टेंट, के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

यह आदेश मुख्यमंत्री ने आज लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग से संबंधित कैबिनेट उप-समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए।

जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी विकास कार्य के अनुबंध में राशि बढ़ाने के लिए सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति लेना जरूरी है। यदि कोई अनुबंध गलत एस्टीमेट तैयार करने के कारण बढ़ाया जाता है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि दोषी अधिकारियों को चार्जशीट के साथ-साथ अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी।

प्रक्रियागत चूक नहीं होगी बर्दाश्त
मुख्यमंत्री ने बैठक में स्पष्ट किया कि विकास परियोजनाओं में कोई भी प्रक्रियागत चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी परियोजना में अतिरिक्त काम की जरूरत हो तो उसके लिए सक्षम प्राधिकारी से आदेश प्राप्त किया जाए। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अनुबंध कार्य में वृद्धि न हो।

अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन अधिकारियों द्वारा लापरवाही की जाएगी, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया और विकास परियोजनाओं की समीक्षा की।