top haryana

DA Hike: इन कार्यरत कर्मचारियों को मिली बड़ी खुशखबरी, महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी

DA Hike: इन कर्मचारियों के लिए सरकार ने बड़ी घोषणा करी है, आइए जानें पूरी खबर को विस्तार से...
 
इन कार्यरत कर्मचारियों को मिली बड़ी खुशखबरी, महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana: चंडीगढ़ जो पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी है, में कार्यरत सरकारी कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर आई है। चंडीगढ़ प्रशासन ने उन कर्मचारियों के लिए राहत का ऐलान किया है, जो हरियाणा सरकार के अधीन चंडीगढ़ में प्रतिनियुक्ति (Deputation) पर काम कर रहे हैं।

अब इन कर्मचारियों को भी महंगाई भत्ता (DA) में बढ़ोतरी का फायदा मिलेगा जो पहले केवल हरियाणा सरकार के कर्मचारियों को मिल रहा था।

महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की तारीखें
चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की तारीखें और प्रतिशत सीमा निम्नलिखित हैं।

  • 1 जनवरी 2023 को महंगाई भत्ता 38% से बढ़कर 42% हुआ।
  • 1 जुलाई 2023 को महंगाई भत्ता 42% से बढ़कर 46% हुआ।
  • 1 जनवरी 2024 को महंगाई भत्ता 46% से बढ़कर 50% होगा।
  • 1 जुलाई 2024 को महंगाई भत्ता 50% से बढ़कर 53% होगा।
  • 1 जनवरी 2025 को महंगाई भत्ता 53% से बढ़कर 55% होगा।

किसे मिलेगा लाभ?
यह लाभ उन कर्मचारियों को मिलेगा जो हरियाणा सरकार के अंतर्गत काम कर रहे हैं लेकिन चंडीगढ़ प्रशासन में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं। इसका मतलब है कि वे कर्मचारी जिनका वेतन हरियाणा सरकार के मूल पद के अनुसार निर्धारित होता है, उन्हें यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा।

पुरानी बढ़ोतरी का भी मिलेगा लाभ
चंडीगढ़ प्रशासन के वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि जो महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2023 से बढ़ा था वह भी कर्मचारियों को दिया जाएगा। यह भुगतान 2025-26 के वेतन बजट से किया जाएगा लेकिन इसके लिए आवश्यक शर्त यह है कि संबंधित विभागों के पास बजट उपलब्ध हो।

आदेश की तारीख और हस्ताक्षर
यह आदेश 9 जुलाई 2025 को चंडीगढ़ प्रशासन के वित्त विभाग (लेखा शाखा) द्वारा जारी किया गया। इस आदेश पर वित्त एवं योजना अधिकारी ने वित्त सचिव की ओर से हस्ताक्षर किए हैं जो इस फैसले को औपचारिक रूप से लागू करता है।