Haryana news: EWS प्रमाण पत्र बनवाना अब हुआ आसान, जानें नई प्रक्रिया और योग्यता

Top Haryana: हरियाणा सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लोगों के लिए एक अच्छी सुविधा शुरू की है। अब EWS सर्टिफिकेट बनवाना पहले से बहुत आसान हो गया है। पहले इसके लिए कई दस्तावेज़ों की जरूरत होती थी और अधिकारियों से साइन करवाने पड़ते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब आप घर बैठे ऑनलाइन सरल पोर्टल (Saral Portal) के माध्यम से सिर्फ अपनी परिवार पहचान पत्र (Family ID) की मदद से EWS प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। इस प्रक्रिया में किसी भी अधिकारी के हस्ताक्षर की जरूरत नहीं पड़ेगी।
कैसे बनवाएं EWS प्रमाण पत्र?
- सबसे पहले आपको https://saralharyana.gov.in वेबसाइट पर जाना है।
- वहां लॉगिन करने के बाद "EWS Certificate" ऑप्शन को चुनें।
- इसके बाद अपनी Family ID डालें और जरूरी जानकारी भरें।
- आवेदन सबमिट करते ही प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
- कुछ दिनों के भीतर सर्टिफिकेट आपके पोर्टल पर उपलब्ध हो जाएगा।
EWS प्रमाण पत्र के लिए योग्यता (Eligibility)
- परिवार की सालाना आय 8 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
- ग्रामीण क्षेत्र में 5 एकड़ से ज्यादा कृषि भूमि नहीं होनी चाहिए।
- शहरी क्षेत्र में 200 वर्ग गज से ज्यादा की संपत्ति नहीं होनी चाहिए।
- 1 हजार वर्ग फीट से बड़े फ्लैट के मालिक नहीं होने चाहिए।
- 100 वर्ग गज से ज्यादा का आवासीय भूखंड शहरी क्षेत्र में नहीं होना चाहिए।
- इनके अलावा कुछ विशेष स्थिति वाले लोग भी पात्र हो सकते हैं:
- परिवार की मुखिया यदि केवल महिला हो।
- आय का मुख्य स्रोत अगर शारीरिक श्रम हो।
- माता-पिता की शिक्षा अगर हायर सेकेंडरी (12वीं) से कम हो।
- अगर आप राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (NREGA) से जुड़े हों।
हरियाणा में कौन-कौन लोग बना सकते हैं EWS प्रमाण पत्र?
EWS सर्टिफिकेट के लिए केवल सामान्य वर्ग के लोग ही पात्र होते हैं। हरियाणा में EWS सर्टिफिकेट बनवाने योग्य कुछ प्रमुख जातियां इस प्रकार हैं बैरागी (Bairagi), बनिया (Baniya), बौद्ध (Bhudhist), भूमिहार (Bhumihar), बिश्नोई (Bishnoi), ब्राह्मण (Brahmin), ईसाई (Christian), गुर्जर (Gurjar), जैन (Jain), जाट (Jat), पंजाबी (Punjabi)।
क्यों जरूरी है EWS प्रमाण पत्र?
EWS प्रमाण पत्र की जरूरत कई सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में आरक्षण (10%) का लाभ लेने के लिए होती है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के छात्रों और युवाओं को सरकारी योजनाओं और नौकरियों में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें- Haryana news: हरियाणा में इन परिवारों के लिए बड़ा ऐलान, शुरू हुई नई योजना