top haryana

Haryana news: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नई पहल, ‘संवाद’ से विकास का रोडमैप तैयार करने की योजना

Haryana news: सैनी सरकार ने हरियाणा में एक नई पहल क शुरुआत करी है, आइए जानें इसके बारें में विस्तार से...
 
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नई पहल
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश में प्रशासनिक ढांचे को सुदृढ़ करने और आम जनता से सीधे संवाद स्थापित करने की दिशा में सक्रिय नजर आ रहे हैं।

उनका फोकस साफ है जनता की समस्याओं का समय पर समाधान और विकास की नई योजनाओं का मजबूत रोडमैप तैयार करना।

हाल ही में गुरुग्राम में अधिकारियों की बैठक के दौरान सीएम सैनी का स्पष्ट संदेश था कि यदि अफसर जनता की बात नहीं सुनेंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने अफसरों को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जनता की शिकायतों का समाधान सरकार की पहली प्राथमिकता है।

उन्होंने दोहराया कि ‘संवाद’ और ‘विकास’ को सरकार एक मॉडल के रूप में अपनाना चाहती है और इसी के तहत प्रदेश में काम हो रहा है। उनका मानना है कि अफसरशाही को जवाबदेह और संवेदनशील बनाना बेहद जरूरी है।

जनता से सीधा जुड़ाव और फीडबैक पर जोर

मुख्यमंत्री सैनी खुद फील्ड में जाकर लोगों से मिलते हैं, उनकी समस्याएं सुनते हैं और मौके पर ही समाधान के निर्देश देते हैं। चाहे खेत हों, सड़कें हों या गांव की गलियां, सीएम सैनी आम लोगों के बीच जाकर उनसे सीधे संवाद करते हैं।

वे फील्ड विजिट के बाद देर रात तक अफसरों के साथ बैठकर समस्याओं पर चर्चा भी करते हैं। पिछले दिनों उन्होंने कानून व्यवस्था और जनहित से जुड़े मसलों पर पुलिस अधिकारियों से बैठक की।

अफसरों को जवाबदेह बनाने की मुहिम

मुख्यमंत्री ने यह साफ कर दिया है कि जो अधिकारी जनता की शिकायतों को अनसुना करेंगे उनके खिलाफ सख्त एक्शन होगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि वे छोटे-छोटे कामों को समय पर पूरा करें ताकि बड़ी समस्याएं न बनें।

इसके लिए एक ट्रैकिंग सिस्टम बनाया जा रहा है जिससे यह पता चल सके कि किस विभाग में कितनी शिकायतें आ रही हैं और उनका निवारण कितना हुआ है।

हरियाणा को विकास की नई रफ्तार

सीएम सैनी का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा अब तीन गुना तेज गति से विकास कर रहा है। उन्होंने बताया कि अब प्रदेश में थानों को जनसंख्या के आधार पर एसएचओ स्कोरिंग सिस्टम मिलेगा ताकि पुलिस व्यवस्था पारदर्शी और जवाबदेह हो सके।