Haryana News: हरियाणा की सबसे बड़ी तहसील कौन-सी है, जानिए पूरी जानकारी

Top Haryan: हरियाणा जो कि भारत के उत्तर में स्थित एक प्रमुख राज्य है ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। इस राज्य का नाम आते ही महाभारत धर्म और कर्म की भूमि की याद आ जाती है।
हरियाणा न केवल ऐतिहासिक रूप से समृद्ध है बल्कि यह एक कृषि प्रधान राज्य भी है जो पूरे देश को खाद्यान्न सब्ज़ी और दूध की आपूर्ति करता है।
हरियाणा का कुल क्षेत्रफल करीब 44 हजार 212 वर्ग किलोमीटर है और यह भारत का 20वां सबसे बड़ा राज्य है। इस राज्य में कई जिले और उन जिलों के अंतर्गत अनेक तहसीलें (या सब-डिवीजन) हैं।
हर तहसील में कई गांव शामिल होते हैं जहां स्थानीय प्रशासन का कामकाज होता है। क्या आप जानते हैं कि हरियाणा की सबसे बड़ी तहसील कौन-सी है।
हरियाणा की सबसे बड़ी तहसील चरखी दादरी
हरियाणा की सबसे बड़ी तहसील चरखी दादरी है। यह तहसील न सिर्फ क्षेत्रफल की दृष्टि से बड़ी है इसमें गांवों की संख्या भी सबसे अधिक है। चरखी दादरी तहसील में कुल 174 गांव शामिल हैं जो इसे हरियाणा की सबसे बड़ी तहसील बनाते हैं।
यह तहसील पहले भिवानी जिले का हिस्सा हुआ करती थी लेकिन बाद में इसे अलग जिला बना दिया गया। इसके बावजूद चरखी दादरी तहसील का प्रशासनिक महत्व बना रहा और यह अब भी राज्य की सबसे बड़ी तहसील के रूप में जानी जाती है।
चरखी दादरी क्यों है खास
चरखी दादरी तहसील न सिर्फ आकार में बड़ी है यह सामाजिक आर्थिक और ऐतिहासिक दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है। यहां के गांवों में खेती मुख्य पेशा है और लोग मेहनती होते हैं। इसके अलावा यह क्षेत्र हरियाणा की संस्कृति बोली और रहन-सहन को भी अच्छे से दर्शाता है।
तहसील का क्या होता है काम
तहसील एक प्रशासनिक इकाई होती है जिसके तहत भूमि से जुड़े रिकॉर्ड, किसानों के दस्तावेज, रजिस्ट्री, और अन्य सरकारी कार्य होते हैं। इसमें एक तहसीलदार नियुक्त होता है जो इन कार्यों की निगरानी करता है। चरखी दादरी तहसील में इतनी बड़ी संख्या में गांव होने के कारण यहां प्रशासनिक गतिविधियाँ भी काफी ज्यादा होती हैं।