top haryana

Haryana news: हरियाणा में महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब हर महीने मिलेगी ये सुविधा

Haryana news: हरियाणा में महिला कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो गई है, आइए जानें पूरी खबर विस्तार से...
 
हरियाणा में महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana: हरियाणा सरकार ने महिला कर्मचारियों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। अब प्रदेश में अनुबंधित (कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त) महिला शिक्षकों और कर्मचारियों को हर महीने एक अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश (सीएल) मिलेगा। इस फैसले से हजारों महिलाओं को राहत मिलेगी खासकर उन शिक्षिकाओं को जो लंबे समय से इस तरह की सुविधा की मांग कर रही थीं।

महिला अनुबंधित कर्मचारियों को मिलेगा अतिरिक्त सीएल
राज्य के सरकारी स्कूलों में काम करने वाली महिला शिक्षिकाएं और अन्य महिला कर्मचारी, जो अनुबंध के आधार पर नियुक्त हैं। अब हर महीने दो आकस्मिक अवकाश (Casual Leave) का लाभ उठा सकेंगी। यह फैसला हरियाणा की सैनी सरकार द्वारा लिया गया है।

साल में मिल सकेंगे अधिकतम 22 सीएल
हालांकि हर महीने दो छुट्टियों की सुविधा होगी लेकिन पूरे साल में कोई भी महिला अनुबंधित कर्मचारी अधिकतम 22 आकस्मिक अवकाश ही ले पाएगी। यह नई सुविधा, कर्मचारियों को पहले से मिलने वाले 10 दिनों के मेडिकल अवकाश से अलग होगी। यानी ये छुट्टियाँ अतिरिक्त लाभ के रूप में दी जाएंगी।

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश
इस संबंध में हरियाणा के माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सभी सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों (प्रिंसिपलों) को आदेश जारी कर दिए हैं। यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि सभी पात्र महिला अनुबंधित कर्मचारियों को इस सुविधा का लाभ दिया जाए।

पहले ही जारी हो चुके हैं आदेश
इससे पहले भी हरियाणा सरकार की ओर से आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-2 और हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत नियुक्त सभी महिला अनुबंधित कर्मचारियों को हर महीने दो आकस्मिक अवकाश देने का आदेश जारी किया जा चुका है। अब इसे शिक्षा विभाग में भी लागू कर दिया गया है।

महिला कर्मचारियों को होगा सीधा लाभ
इस फैसले से महिला शिक्षकों और कर्मचारियों को कई तरह के फायदे मिलेंगे।
व्यक्तिगत या पारिवारिक कार्यों के लिए अब छुट्टी लेना आसान होगा।
स्वास्थ्य या घरेलू ज़रूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
मानसिक तनाव में भी कमी आएगी क्योंकि छुट्टी के लिए बार-बार प्रार्थना नहीं करनी पड़ेगी।