Haryana News: हरियाणा TGT भर्ती में सलेक्ट हुए 528 उम्मीदवारों का चयन किया गया रद्द, लेटर जारी
Chandigarh News: हरियाणा में पिछले साल TGT की विभिन्न विषयों में भर्ती की गई थी। इस भर्ती में 528 चयनित अभ्यर्थियों का चयन रद्द कर दिया गया है। जानें इसके पीछे का कारण

Top Haryana, Haryana News: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पिछले साल लगभग 7 हजार पदों पर टीजीटी की भर्ती की थी। इस भर्ती में अब 528 अभ्यर्थियों का चयन रद्द कर दिया गया हैं। ऐसा इसलिए किया गया हैं क्योंकि शिक्षा विभाग ने इन्हें मेडिकल और बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए चार मौके प्रदान किये थे, मगर ये एक में भी नहीं पहुंचे।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि यह भर्ती जुलाई 2024 में पूरी की गई थी। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 7 हजार से अधिक पदों को भरा गया था। इसका रिजल्ट जारी होने के बाद में शिक्षा विभाग को इनका सत्यापन करने की जिम्मेदारी दी गई थी। विभाग ने इनको कई बार बुलाया था, लेकिन ये हाजिर नहीं हुए थे। ऐसे में अब पूरा इंतजार करने के बाद विभाग ने इनका चयन रद्द कर दिया हैं।
528 उम्मीदवारों का चयन किया गया हैं रद्द
आयोग की तरफ से अंतिम परिणाम जारी होने के बाद इन सभी चयनितों को मेडिकल जांच और बायोमेट्रिक अटेंडेंस के लिए बुलाया गया था, मगर इनमें से 528 अभ्यर्थी ऐसे थे जो इसके लिए नहीं आए। जिन विषयों के नहीं आए थे उनकी सारी जानकारी इस प्रकार से हैं। इनमें सबसे ज्यादा 178 फिजिकल एजुकेशन के थे।
फाइन आर्ट्स के 103, संस्कृत के 97, अंग्रेजी विषय के 68, साइंस के 31, उर्दू के 8, होम साइंस के 4 और म्यूजिक के 2 अभ्यर्थी शामिल हैं जोकि बायोमैट्रिक अटेंडेंस और मेडिकल की जांच कराने के लिए नहीं पहुंचे थे। विभाग की तरफ से इन सभी को कई बार मौका दिया गया था लेकिन ये नहीं गए थे, अब आखिर में विभाग ने इनका चयन रद्द कर दिया हैं। विभाग की तरफ से इसके बारें में लेटर भी जारी कर दिया गया हैं।
इधर डॅाक्टरों के 777 पदों में से 206 पद रह गए खाली
इसके दूसरी तरफ सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी लगातार बनी हुई हैं। विभाग ने 777 पदों पर भर्ती निकाली थी। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा का भी आयोजन किया गया था। इन पदों में से 571 पद ही भरे गए हैं और 206 पद रिक्त ही रह गए। ऐसे में अब सरकारी अस्पतालों में डॅाक्टरों की कमी को पूरा कर पाना भी मुश्किल हो गया हैं।