Haryana news: हरियाणा में कर्मचारियों के लिए नई पेंशन योजना शुरू, सरकार ने दिया आदेश

Top Haryana: हरियाणा सरकार की ओर से राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। गुरुवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई करीब 4 घंटे लंबी कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। इन फैसलों में रिटायर्ड कर्मचारियों को राहत, मृतक कर्मचारियों के परिवारों को सहूलियत और भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई जैसे मुद्दे शामिल रहे।Haryana news
नई पेंशन योजना की शुरुआत
हरियाणा सरकार ने केंद्र सरकार की तर्ज पर यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) शुरू करने का फैसला लिया है। यह योजना उन कर्मचारियों पर लागू होगी जो वर्ष 2006 के बाद नौकरी में शामिल हुए हैं। इस पेंशन स्कीम के तहत कर्मचारी को रिटायरमेंट के समय उसकी अंतिम 12 महीने की सैलरी के आधार पर पेंशन दी जाएगी। यह फैसला उन कर्मचारियों के लिए बहुत फायदेमंद होगा जो नई पेंशन योजना (NPS) के तहत आने के बाद पेंशन से वंचित रह गए थे।Haryana news
मृतक कर्मचारियों के परिवारों को राहत
कैबिनेट बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि यदि किसी सरकारी कर्मचारी की नौकरी के दौरान मृत्यु हो जाती है, तो उसके परिवार को 2 साल तक सरकारी मकान खाली नहीं करना पड़ेगा। इसके साथ ही परिवार को 2 साल तक आवास भत्ता (HRA) भी मिलेगा। पहले यह सुविधा केवल 1 साल के लिए थी लेकिन अब इसमें एक साल की बढ़ोतरी की गई है।Haryana news
भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती
बैठक में भ्रष्टाचार के मामलों पर भी कड़ा रुख अपनाया गया। मुख्यमंत्री सैनी ने जानकारी दी कि अब एंटी करप्शन ब्यूरो का नाम बदलकर "राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो" कर दिया गया है। इसका उद्देश्य इस संस्था को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाना है।Haryana news
इसके अलावा एचसीएस अधिकारी अश्विनी कुमार को जबरन रिटायर करने के फैसले पर भी मुहर लगाई गई। इस अधिकारी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं और विभागीय जांच चल रही है। जल्द ही इस पर आधिकारिक आदेश जारी कर दिए जाएंगे।Haryana news