Haryana news: हरियाणा के इस जिले में बड़ा विकास, 2300 करोड़ रुपये की राशि हुई जारी

Top Haryana: सोनीपत जिले में रहने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दिल्ली से सटे इस जिले में अब तेजी से विकास कार्य शुरू होने जा रहे हैं। इसके लिए करीब 2 हजार 287.84 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी गई है। जिला प्रशासन ने इस बार समय रहते सतर्कता बरती है ताकि फंड का पूरा उपयोग हो सके।
पिछली बार लैप्स हो गए थे 13 करोड़ रुपये
पिछले वित्त वर्ष में सोनीपत जिले को मिले पैसे का पूरा इस्तेमाल नहीं हो पाया था। इसका कारण यह था कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों के साथ-साथ मेयर उपचुनाव भी हुए थे। चुनावों के कारण आचार संहिता लागू हो गई थी जिससे विकास कार्य रुक गए थे। एडीसी अंकिता चौधरी के मातृत्व अवकाश पर चले जाने से और कामों में देरी हुई। यही कारण था कि करीब 13 करोड़ रुपये लैप्स हो गए थे।
यह भी पढ़ें- New Rule: किराए पर मकान देने वालों हो जाओ सावधान, सरकार ने बनाए नए नियम
इस बार रहेगा पूरा ध्यान
जिला प्रशासन ने इस बार पहले से ही सतर्कता बरती है। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार का कहना है कि अब सभी विकास कार्यों की प्लानिंग पहले से की जाएगी ताकि समय रहते काम शुरू हो जाए और कोई भी राशि बर्बाद न हो। पिछले साल जिन कारणों से देरी हुई थी इस बार उनसे बचने की पूरी कोशिश की जाएगी।
किस खंड में कितने रुपए और कितने काम?
खंड का नाम | स्वीकृत राशि (करोड़ में) | विकास कार्यों की संख्या |
---|---|---|
सोनीपत | 107.92 | 11 |
गन्नौर | 135.25 | 22 |
गोहाना | 109.06 | 13 |
राई | 124.47 | 14 |
मुरथल | 134.89 | 16 |
खरखौदा | 123.55 | 18 |
कथूरा | 79.66 | 10 |
मुंडलाना | 105.14 | 18 |
कुल | 919.94 करोड़ | 122 कार्य |
विकास के नए रास्ते
जिला उपायुक्त ने बताया कि इस बार काम की रफ्तार को तेज रखा जाएगा और अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि समय पर काम पूरा हो। इससे लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और जिले का हर क्षेत्र विकास से जुड़ेगा। अब यह देखना होगा कि इतनी बड़ी राशि के साथ जिले में किस तरह का बदलाव आता है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan jobs: राजस्थान हाईकोर्ट में निकली भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन