top haryana

Haryana news: हरियाणा सरकार ने टोल रेट में किया इजाफा, जानें किस जगह पर कितना लगेगा टैक्स

Haryana news: 1 अप्रैल से पूरे राज्य में टोल रेट में सरकार ने बढ़ोतरी कर दी है। अब वाहन चालकों की जेब और ज्यादा ढीली होने वाली है, आइए जानें कहां पर कितना देना पड़ेगा अब टोल टैक्स...
 
टोल हुआ और भी महंगा
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana, New Delhi: 1 अप्रैल से राष्ट्रीय राजमार्गों से हरियाणा में सफर करना ओर भी महंगा हो गया है। नया टोल रेट आज से हरियाणा में लागू हो गया है। हरियाणा के 24 टोल प्लाजा जो की 12 जिलों के है ,उन पर रेट में 5 से 25 रुपए तक को बढ़ाया गया है।

टोल अधिकारियों ने बताया कि हर साल 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) टोल रेट्स बढ़ाती है। ताकि लोग नई कीमतों को लेकर कन्फ्यूज़ न हों, हर टोल बूथ पर नई रेट लिस्ट लगा दी गई है।

यह भी पढ़ें-Haryana News: हरियाणा के लोगों के लिए आई गुड न्यूज, जल्द शुरू होगा यह नया हाईवे

कहां बढ़ा टोल शुल्क
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कुछ टोल प्लाजा पर टोल शुल्क बढ़ा दिया है। उदाहरण के लिए, गदपुरी टोल प्लाजा (जो फरीदाबाद और पलवल के बीच है) पर टोल रेट्स में 5 से 20 रुपए और मंथली पास में 10 रुपए का इजाफा हुआ है।

नेशनल हाईवे 152D पर नारनौल से अंबाला जाने वाला टोल सबसे महंगा हो गया है। यहां कार से एक तरफ का टोल 375 रुपए और दोनों तरफ का टोल 560 रुपए होगा। यहां मंथली पास की सुविधा नहीं है।

कहां है सस्ता टोल शुल्क
रोहतक के हुमायूंपुर और हसनगढ़ टोल प्लाजा पर टोल शुल्क सबसे सस्ता है। यहां एक साइड के लिए गाड़ी और जीप का टोल 30 रुपए और दोनों साइड का टोल 45 रुपए है।

गुरुग्राम के खेड़की दौला टोल प्लाजा पर यात्रियों को सिर्फ एक साइड का टोल देना होगा। इन नई दरों के बाद वाहन चालकों को ज्यादा पैसे देने होंगे, जिससे यात्रा महंगी हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- Haryana news: अग्निशमन कर्मियों को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जल्द होगी कार्रवाई