Haryana News: हरियाणा के लोगों के लिए आई गुड न्यूज, जल्द शुरू होगा यह नया हाईवे
Haryana News: वाहन चालकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा का यह निर्माणाधीन हाईवे जल्द ही शुरू होने जा रहा हैं।

Top Haryana: हरियाणा के वाहन चालकों के लिए एक बडी खबर सामने आई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, हिसार से लेकर रोहतक को जाने वाला 90km लंबे हाइवे की मरम्मत का काम किया जाएगा। बता दें कि करीब 175 करोड़ रुपये की लागत से इस हाईवे का कायाकल्प किया जा रहा हैं। इस पर तारकोल की लेयर बिछाने और गड्ढों को भरने का काम किया जाएगा।
इसके साथ ही हांसी शहर के बाहर बने 9km लंबे बाईपास रोड की मरम्मत का काम भी किया जाएगा। हिसार से दिल्ली को जाने वाले सभी इसी हाइवे का उपयोग करते हैं। इस हाईवे पर रोजाना हजारों की संख्या में वाहन गुजरते है। यह हाईवे काफी समय से जगह-जगह से टूटा पड़ा हैं। इसकी मरम्मत का काम अब शुरू होने जा रहा हैं। इसको लेकर सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं।
मिल रही जानकारी के अनुसार, हिसार से लेकर रोहतक तक जाने वाले इस फोरलेन हाइवे की मरम्मत के कार्य के लिए NHAI ने टेंडर निकाला है। टेंडर लेने वाली कंपनी को 2 महीनों के भीतर इस कार्य को पूरा करना होगा। बता दें कि साल 2016 में हिसार से रोहतक फोरलेन हाइवे का निर्माण किया गया था। उसके बाद से अब ही इस पर काम किया जाएगा।
इसी दौरान हांसी बाईपास भी बनाया गया था। इस समय हाइवे पर कई जगहों से तारकोल की लेयर पूरी तरह से उखड़ चुकी है। इस पर NHAI ने संज्ञान लेते हुए इसके लिए अब विशेष मरम्मत करवाने की योजना बनाई है।
हिसार से रोहतक के बीच हाईवे कई जगहों से बुरी तरह से टूट चुका है। हांसी से निकलने के बाद इस हाईवे पर कई जगह गहरे गड्ढे बने हुए है और कई जगहों पर तारकोल की लेयर भी उखड़ चुकी है। इससे चालकों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ता हैं।
मिली जानकारी के अनुसार इस हाइवे पर कार के लिए 90 km प्रति घंटा की स्पीड तय की गई है। ऐसे में अब इतनी तेज रफ्तार से सफर करते हुए अगर अचानक सामने गड्ढा आ जाए तो वाहन को संभालना काफी मुश्किल हो जाता है।
इससे दुर्घटना होने का डर लगातार बना रहता हैं। अब इस हाईवे की विशेष मरम्मत से वाहन चालकों को काफी राहत मिलने वाली हैं। टेंडर जारी होने के बाद इसे 2 माह में पूरा करने का लक्ष्य सरकार की ओर से रखा गया है। ठेकेदार को भी इस बारे में बता दिया गया हैं।