top haryana

Haryana news: हरियाणा को मिला नया हाइवे, अब इस राज्य में पहुंचना होगा आसान

Haryana news: हरियाणा के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। आइए जानें कहां बनेगा क्या हाईवे...
 
Haryana news: हरियाणा को मिला नया हाइवे, अब इस राज्य में पहुंचना होगा आसान
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana: राज्य को एक नया हाईवे मिलने जा रहा है, जिससे दिल्ली और हरियाणा के बीच सफर पहले से ज्यादा आसान और तेज हो जाएगा।

इस हाईवे का नाम एनएच-352ए (NH-352A) है और इसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसका पहला चरण पूरा हो चुका है और बाकी का काम भी जल्द ही पूरा होने वाला है।

जींद से दिल्ली का सफर होगा आसान

यह नया हाईवे हरियाणा के जींद जिले को राजधानी दिल्ली से जोड़ेगा। अभी जींद से दिल्ली जाने के लिए लोगों को गोहाना, सोनीपत या रोहतक के रास्ते से होकर जाना पड़ता है जो समय ज्यादा लेता है। इस नए हाईवे के बनने के बाद दिल्ली तक पहुंचने में सिर्फ सवा घंटे का समय लगेगा।

हाईवे की कुल लागत और रूट

इस हाईवे की कुल लागत 1 हजार 380 करोड़ रुपये है और इसे दो चरणों में बनाया जा रहा है। यह हाईवे जीटी रोड (NH-44) से शुरू होगा और सोनीपत, गोहाना होते हुए जींद तक जाएगा। इसके बनने से जींद, सोनीपत, और गोहाना समेत आस-पास के जिलों के लोगों को बड़ा फायदा होगा।

दिल्ली-चंडीगढ़ सफर भी होगा छोटा

इस नए हाईवे का फायदा सिर्फ जींद या दिल्ली तक ही सीमित नहीं है। अंबाला और दिल्ली के बीच यमुना किनारे एक और नया हाईवे बनाया जा रहा है। इसके बन जाने से चंडीगढ़ से दिल्ली का सफर ढाई घंटे कम हो जाएगा।

इससे उन यात्रियों को राहत मिलेगी जो दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के बीच सफर करते हैं।