Haryana News: हरियाणा में मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, इन परिवारों को सरकार देगी 3-3 लाख रुपये

Top Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि सेवा के दौरान किसी भी आयुष योग सहायक की दुर्घटना में मृत्यु होने पर, उनके परिवार को तीन लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। यह सहायता मुख्यमंत्री अपने ऐच्छिक कोष से देंगे।
योग और प्राकृतिक चिकित्सकों का होगा पंजीकरण
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि अब राज्य में योग और प्राकृतिक चिकित्सकों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया इस साल से शुरू होगी। जिससे इन क्षेत्रों में काम करने वालों को पहचान और समर्थन मिलेगा।
योग शिक्षा को मिलेगा और अधिक महत्व
हरियाणा सरकार पहले से ही पहली से 10वीं कक्षा तक योग को स्कूल पाठ्यक्रम में शामिल कर चुकी है। अब सरकार एक कदम और आगे बढ़ाते हुए योग, खेल और अन्य विषयों को जोड़कर औपचारिक परीक्षाएं भी आयोजित करेगी। इसका उद्देश्य बच्चों को योग के महत्व से बचपन से जोड़ना है।
पंचकूला में योग महोत्सव का आयोजन
मुख्यमंत्री ने ये घोषणाएं पंचकूला में एक विशाल योग महोत्सव के दौरान कीं। इस मौके पर उन्होंने ‘सूर्य नमस्कार अभियान 2025’ के 264 श्रेष्ठ प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस अभियान में 46 लाख लोगों ने भाग लिया था जो 12 जनवरी से 12 फरवरी 2025 तक चला।
योग से भारत बनेगा विश्व गुरु
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग अब पूरी दुनिया में फैल रहा है। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया है और 177 देशों ने इस पहल को समर्थन दिया है। योग अब केवल भारत में नहीं बल्कि दुनिया भर में लोगों की जीवनशैली बन गया है।
यह भी पढ़ें- Haryana news: हरियाणा में आवास योजना से जुड़ी बड़ी खबर, अब इस तरीके से पकड़ा जाएगा फर्जीवाड़ा