Haryana CET 2025: परीक्षा को लेकर बड़ी खबर, HSSC ने लिया अहम फैसला

Top Haryana: हरियाणा में CET परीक्षा 2025 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने CET परीक्षा की तारीख तय कर दी है।
इसके साथ ही परीक्षा को लेकर कुछ जरूरी फैसले भी लिए हैं। जानकारी के मुताबिक इस बार की CET परीक्षा दो शिफ्टों में कुल 4 सत्रों में आयोजित की जाएगी।
इस परीक्षा में इस बार 13 लाख से ज्यादा उम्मीदवार हिस्सा लेने जा रहे हैं। HSSC की तरफ से परीक्षा की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं ताकि परीक्षा को सही तरीके से और पारदर्शिता के साथ कराया जा सके। इसी बीच आयोग ने एक अहम फैसला लिया है। इस बार की CET परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूला लागू किया जाएगा।
नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूला क्या है?
जब कोई परीक्षा एक से ज्यादा शिफ्टों में करवाई जाती है तो हर शिफ्ट का पेपर अलग होता है। कुछ शिफ्टों का पेपर आसान हो सकता है तो कुछ का कठिन। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को बराबरी का मौका देने के लिए नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूला अपनाया जाता है।
इस फॉर्मूले की मदद से सभी परीक्षार्थियों के नंबरों को पेपर की कठिनाई के अनुसार संतुलित किया जाएगा। यानी अगर किसी शिफ्ट का पेपर मुश्किल था तो उस शिफ्ट के उम्मीदवारों के नंबर उसी के हिसाब से एडजस्ट किए जाएंगे और जिनका पेपर आसान था, उनके नंबरों में भी उसी हिसाब से बदलाव होगा।
क्यों लिया गया ये फैसला?
HSSC के अनुसार, CET परीक्षा दो से ज्यादा शिफ्टों में हो रही है और हर शिफ्ट का पेपर अलग-अलग होगा। ऐसे में सभी छात्रों को एक समान स्तर पर आंकने के लिए नॉर्मलाइजेशन जरूरी हो जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए आयोग ने इस फॉर्मूले को लागू करने का निर्णय लिया है।
आयोग ने इस बारे में आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। इससे सभी उम्मीदवारों को यह साफ हो गया है कि उनका मूल्यांकन कैसे किया जाएगा।
क्या होगा फायदा?
इस फैसले से सभी उम्मीदवारों को बराबरी का मौका मिलेगा। कोई भी छात्र पेपर के आसान या कठिन होने की वजह से पीछे नहीं रहेगा। इससे परीक्षा ज्यादा पारदर्शी और निष्पक्ष हो पाएगी।