top haryana

Haryana news: हरियाणा की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, इस योजना के तहत जल्द मिलेंगे 2100 रुपये महीने

Haryana news: महिलाओं के लिए सरकार ने एक नई योजना का ऐलान किया है, आइए जानें पूरी स्कीम के बारें में...
 
हरियाणा की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana: हरियाणा की महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लंबे समय से इंतजार था। अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खुद इस योजना को लेकर बड़ी जानकारी दी है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2 हजार 100 रुपये उनके बैंक खाते में मिलेंगे। सरकार ने इस योजना के लिए वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में 5 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान कर दिया है। इससे राज्य की लाखों महिलाओं को सीधा आर्थिक फायदा होगा।

सीएम सैनी ने दिया भरोसा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को कुरुक्षेत्र पहुंचे थे, जहां उन्होंने बताया कि लाडो लक्ष्मी योजना की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सरकार इसी साल से इस योजना को लागू करने जा रही है। उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलना है, उनके खातों में 2 हजार 100 रुपये प्रतिमाह भेजे जाएंगे। फिलहाल योजना के लिए पात्र महिलाओं का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है जो प्रक्रिया पूरी होते ही भुगतान शुरू कर दिया जाएगा।

चुनावी वादे को किया जा रहा है पूरा
मुख्यमंत्री ने यह भी याद दिलाया कि यह योजना बीजेपी के 2024 विधानसभा चुनावों से पहले घोषित संकल्प पत्र का हिस्सा थी। पार्टी ने वादा किया था कि सरकार बनने पर गरीब महिलाओं के खाते में हर महीने 2 हजार 100 रुपये भेजे जाएंगे। अब सरकार उसी वादे को निभाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

कौन-कौन महिलाएं होंगी पात्र?
इस योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो हरियाणा राज्य में रह रही हैं और बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) श्रेणी में आती हैं। यानी जिन परिवारों की सालाना आय 1.80 लाख रुपये से कम है, वे इस योजना के लिए पात्र होंगे। सरकार का मकसद है कि प्रदेश की जरूरतमंद और गरीब महिलाओं को आर्थिक मदद देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

योजना से जुड़ी अन्य बातें
सरकार ने इस योजना के लिए बजट का प्रावधान कर दिया है और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। जल्द ही पात्र महिलाओं के खाते में सीधे पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे। इस योजना से न सिर्फ महिलाओं की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी बल्कि उन्हें अपने घर-परिवार की जिम्मेदारियों में भी सहयोग मिलेगा।