Haryana News: पलवल जिले को मिली बड़ी सौगात, 40 करोड़ की लागत से बनेंगी 3 दर्जन से ज्यादा सड़कें

Top Haryana: हरियाणा की नायब सैनी सरकार राज्यभर में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में अब पलवल जिले के लोगों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। सरकार ने जिले की 3 दर्जन से ज्यादा खस्ताहाल सड़कों को नए सिरे से बनाने का फैसला लिया है। इन सड़कों के निर्माण पर कुल 40 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे 60 से ज्यादा गांवों की आबादी को फायदा मिलेगा और लोगों का सफर आसान व सुरक्षित हो जाएगा।
लंबे समय से टूटी-फूटी सड़कों की हालत होगी बेहतर
पलवल जिले के हथीन विधानसभा क्षेत्र में कई सड़कें लंबे समय से बेहद खराब हालत में हैं। स्थानीय लोगों की शिकायतें लगातार आ रही थीं कि कुछ सड़कों पर पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। अब लोक निर्माण विभाग को मुख्यालय से निर्माण की मंजूरी मिल गई है और टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
किन सड़कों का होगा निर्माण?
क्रम संख्या | सड़क मार्ग का नाम | अनुमानित खर्च (रुपये में) |
---|---|---|
1 | पहाड़पुर-कुकरचटी, रनसीका, दुरेंची-लाडमाकी वाया बाबूपुर रोड | 4.5 करोड़ |
2 | नांगल सभा-आली ब्राह्मण-लफूरी-पुन्हाना, मलाई-अलावलपुर-डकलपुर, रूप नगर-नाटोली, होडल कोट नूंह-भीमसीका-जालालपुर | 4.62 करोड़ |
3 | पलवल-हथीन-उटावड से जोधपुर-मंगोरका, मलोखरा रोड, नूंह रोड-गेलपुर, रायपुर-गेलपुर लिंक रोड | 4.76 करोड़ |
4 | मोहमदका-अंधरोला, गुराकसर-गोहपुर-मोहमदका रोड | 4.86 करोड़ |
5 | हथीन-पलवल रोड से चिल्ली, भूड़पुर-जराली, मानपुर-सेवली, रूपडाका-लखनाका, रुंधी स्टेशन अप्रोच रोड | 5.0 करोड़ |
6 | रनियाला खुर्द-मालुका-उटावड, मालुका-सारोली, कुमरहड़ा-शिकरावा, लखनाका-बाबूपुर रोड | 4.81 करोड़ |
7 | मंडकौला-मंडोरी, धतीर-टहरकी, सारोली-किशोरपुर-महेशपुर, घेन्घोला-कलवाका रोड | 4.84 करोड़ |
8 | मंडकौला-हथीन मुख्य सड़क (चौड़ीकरण और मरम्मत कार्य) | 7.78 करोड़ |
लाखों लोगों को मिलेगा सीधा फायदा
इन सभी सड़कों के बन जाने से लाखों लोगों का सफर आसान और तेज होगा। लंबे समय से टूटी सड़कों से परेशान ग्रामीण अब राहत की सांस लेंगे। साथ ही इन सड़कों से स्कूल, अस्पताल, बाजार और अन्य जरूरी सेवाओं तक पहुंच भी सुगम होगी।