Gold Rate today: सोना पहुंचा लाख पार, जानिए अगले 12 महीनों में कीमत छु सकती है आसमान
Gold Rate today: सोने की बढ़ती चमक को देखते हुए निवेशकों और आम लोगों के मन में एक ही सवाल है- की अब आगे और कितना चमकेगा सोना?

Top Haryana News, Digital Desk: इस साल सोने की कीमतों (Gold Rates) में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है, फिलहाल सोने की कीमत की बात करें तो लाख पार चल गया है| जिस भाव तक सोने के पहुंचने की उम्मीद साल के आखिर तक की जा रही थी, वह अब साल के बीच में ही पार हो चुका है, लोगों का कहना है की सोना आओनी चमक से ज्यादा चमकने लगा| शुक्रवार को MCX (Multi Commodity Exchange) पर सोने की कीमत ने ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया|
क्यों बढ़ रही है सोने की कीमत?
आपको बता दें की इस बार सोने में जो तेजी आई है, उसके पीछे कई अंतरराष्ट्रीय कारण हैं| सबसे अहम वजह मानी जा रही है मध्य पूर्व में बढ़ता तनाव, खासकर इज़राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध जैसे हालात| हाल ही में इज़राइल ने ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमला किया, जिसके बाद दुनियाभर के बाजारों में खोफ और डर का माहौल बन गया|
दूसरी बड़ी वजह अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर बन रहा माहौल है| महंगाई दर में गिरावट के बाद अब यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व जल्द ही ब्याज दरों में कटौती कर सकता है| इससे सोने की ओर निवेशकों का रुझान और बढ़ गया है| साथ ही, कई देशों के सेंट्रल बैंक भी लगातार सोने का स्टॉक बढ़ा रहे हैं, जिससे डिमांड में और इजाफा हुआ है|
कितना चढ़ा सोना?
शुक्रवार को सोना 99 हजार 500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला और दिनभर में यह 1 लाख 403 रुपए तक पहुंच गया| रात में यह कुछ गिरावट के साथ 1 लाख 314 रुपए पर बंद हुआ| ये अब तक सोने का सबसे ऊंचा भाव है|
अगले 12 महीनों में क्या हो सकती है कीमत?
बैंक ऑफ अमेरिका (Bank of America) की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार अगले 12 महीनों में सोना $4,000 प्रति ट्रॉय औंस तक जा सकता है|
अगर आज के डॉलर रेट को देखा जाए, तो यह भारतीय बाजार में 1 लाख 23 हजार से अधिक प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच सकता है|
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 2025 के अंत तक सोना $3,700, और 2026 के मध्य तक $4,000 तक जा सकता है|
क्या खरीदना चाहिए सोना?
इस सवाल का जवाब आपकी ज़रूरत और निवेश योजना पर निर्भर करता है| अगर आप लंबे समय के निवेशक हैं, तो यह समय अच्छा साबित हो सकता है, लेकिन खरीदारी से पहले बाजार के उतार-चढ़ाव और जोखिम का ध्यान रखना जरूरी है| वहीं, आम लोगों के लिए गहने खरीदना अब थोड़ा महंगा सौदा बनता जा रहा है|
सोना एक बार फिर निवेश का सुरक्षित विकल्प बन चुका है, लेकिन इसके लगातार बढ़ते दाम आम जनता की पहुंच से इसे दूर कर रहे हैं| आने वाले महीने इसमें और तेजी देखी जा सकती है| अगर आप निवेश की योजना बना रहे हैं तो विशेषज्ञ से सलाह लेकर ही कदम उठाएं|