top haryana

Delhi Jaipur Highway: इस हाईवे पर सरकार बनाएगी 2 फ्लाईओवर, इन छह राज्यों को होगा फायदा

Delhi Jaipur Highway: सरकार दिल्ली -जयपुर हाईवे पर दो नए फ्लाईओवर बनाने जा रही है, आइए जानें किन राज्यों को होगा इसका फायदा...
 
फ्लाईओवर
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana: वाहन चालकों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मानेसर और बिलासपुर में फ्लाईओवर बनने जा रहे हैं। इन इलाकों में रोजाना भारी ट्रैफिक जाम की समस्या होती है, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। अब इस समस्या से जल्द छुटकारा मिलने वाला है। जून के अंत तक फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। आठ निर्माण कंपनियों ने इसमें भाग लिया था। इन कंपनियों में से एक का चयन जून के अंत तक कर लिया जाएगा और फिर काम अलॉट कर दिया जाएगा।

छह राज्यों को होगा फायदा
दिल्ली-जयपुर हाईवे का उपयोग हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के लोग करते हैं। यह हाईवे काफी व्यस्त रहता है और हर दिन हजारों वाहन इस पर चलते हैं। खासकर मानेसर और बिलासपुर जैसे इलाकों में ट्रैफिक ज्यादा होता है, क्योंकि यहां की आबादी घनी है और लोग अक्सर सड़क पार करते रहते हैं।

यह भी पढ़ें- Haryana News: हरियाणा में इस तरीके से होगा कचरा कलेक्शन, सीएम सैनी ने किया ऐप और पोर्टल लॉन्च

लंबे समय से थी मांग
फ्लाईओवर बनाने की मांग लंबे समय से चल रही थी। पिछले महीने राव इंद्रजीत सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी। इसके बाद गडकरी ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को दोनों फ्लाईओवर एक साथ बनाने के निर्देश दिए।

प्रोजेक्ट की मुख्य बातें

  • मानेसर में 1.2 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनेगा।
  • बिलासपुर में लगभग 1 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनेगा।
  • दोनों फ्लाईओवर छह-छह लेन के होंगे।
  • साथ में तीन-तीन लेन की सर्विस लेन भी बनेगी।
  • कुल प्रोजेक्ट की लागत लगभग 115 करोड़ रुपये होगी।
  • यह निर्माण कार्य 30 महीने में पूरा किया जाएगा।

ट्रैफिक और राजस्व
मानेसर और बिलासपुर के पास से हर दिन करीब 40 हजार वाहन गुजरते हैं। वहीं खेड़कीदौला टोल प्लाजा से प्रतिदिन करीब 80 हजार वाहन निकलते हैं। इससे NHAI को रोजाना लगभग 48 लाख रुपये की आमदनी होती है। फ्लाईओवर बनने के बाद न सिर्फ ट्रैफिक जाम कम होगा बल्कि हादसों में भी कमी आएगी।

यह भी पढ़ें- Haryana news: EWS प्रमाण पत्र बनवाएं मिनटों में, अब सिर्फ इस आईडी से होगा काम