top haryana

Nissan Magnite: निसान ने तैयार किया धाकड़ प्लान, Creta को बड़ा झटका 

Nissan Magnite: देश में शानदार SUV मैग्नाइट की वजह से एक अलग पहचान स्थापित करने वाली कार निर्माता जापान की कंपनी अब भारत में एक ऊंचे स्तर पर नए प्रोडक्ट पेश करने वाली है।

 
Nissan Magnite: निसान ने तैयार किया धाकड़ प्लान, Creta को बड़ा झटका 
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana, New Delhi: Nissan मोटर इंडिया ने देश में 2 नई गाड़ियां लॉन्च करने का ऐलान किया है, कंपनी ने कुछ वक्त पहले जापान के योकोहामा में आयोजित एक ग्लोबल प्रोडक्ट शोकेस इवेंट में भारत के लिए 2 नए प्रोडक्ट शोकेस किए, Nissan ने भारत के लिए renault triber बेस्ड MPV का एक टीजर जारी किया है।

Maruti Suzuki New Plant: हरियाणा में 800 एकड़ में बनेगा सुजुकी का नया प्लांट, बेरोजगार युवाओं की हुई मौज

Hyundai Creta को टक्कर देने के लिए एक न्यू कॉम्पैक्ट SUV को लाने का प्रतीक दिया, Nissan भारत में इस समय एक ही कार बेच रही है, जिसका नाम Magnite है, Magnite की बदौलत ही विश्व स्तर पर संघर्ष Nissan को नई ताकत मिली है, अब किफायती रेंज में और 2 प्रोडक्ट की घोषणा के बाद Nissan ने भारतीय बाजार में अपने इरादों का स्पष्ट कर दिया है।

Creta कार का प्रतियोगी के डेवलपमेंट के साथ Nissan इंडियन मार्केट में ग्राहकों का ध्यान अपनी तरफ अवश्य खींच सकती है लेकिन कंपनी को जल्द ही अपना प्रोडक्ट को लॉन्च करना होगा।

ट्राइवर बेस्ड MPV  

Nissan एक ट्राइवर बेस्ड MPV तैयार करने जा रही है, जो ट्राइवर का एक रीबैज्ड वर्जन होगा, ट्राइबर एक बेहतर 7 सीटर गाड़ी है, जिसने कम बजट वाले लोगों के दिल में अपना स्थान बनाया हुआ है, फ्रंट फेसिया ट्राइवर की तरह है लेकिन इसमें एक नया ग्रिल है,  इंटीरियर और लुक थोड़ा अलग हो सकता है।

नई MPV में एक ठोस 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो अब तक ट्राइबर में नहीं है, ट्राइबर बेस्ड MPV इस वर्ष में भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती है, यह एक 7 सीटर गाड़ी मारुति सुजुकी की Ertiga गाड़ी को टक्कर दे सकती है।

Creta को टक्कर  

जापानी कंपनी के Creta के राइवल के बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है लेकिन कंपनी इस दिशा में आगे बढ़ रही है, कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट बहुत बढ़ रही है और इस सेगमेंट में कार्य करने वाली कंपनियों के लिए सबसे अधिक लाभ में रहते है।

Nissan ने देश में BS6 मानदंडों के कारण काफी पहले ही डीजल कारों को बैन कर दिया था, इसलिए स्वयं को अलग करने और माइलेज के प्रति इंडियन ग्राहकों को लुभाने के लिए हाइब्रिड पावरट्रेन दिया जा सकता है, उम्मीद लगाई जा रही है कि Creta राइवल वाहन इंडियन मार्केट में साल 2027 तक लॉन्च हो सकती है।

यह कार लॉन्च करेगी Nissan

Nissan मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा है कि Nissan के प्लांड प्रोडक्ट की शुरुआत एक शानदार और नई 7-सीटर MPV के पहली बार दुनिया के ग्लोबल प्रदर्शन के साथ की गई है।

इसे फाइनेंशियल ईयर 2025 में इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है, इसके बाद अगले साल 2026 की शुरुआत में पहले से घोषित नई SUV कार को भी लॉन्च किया जाएगा।

Agriculture News: धान की नई किस्म...कम यूरिया में भी बेहतर उपज, स्वाद भी मीठा