top haryana

Honda Dio 125: इंडियन मार्केट में लॉन्च हुआ यह धांसू स्‍कूटर, जानें इसके प्रीमियम फीचर्स और कीमत

Honda Dio 125: दोपहिया निर्माता Honda Motorcycle and Scooter India (HMSI) भारत में अनेक प्रकार के सेगमेंट में वाहनों की बिक्री करती है।

 
Honda Dio 125: इंडियन मार्केट में लॉन्च हुआ यह धांसू स्‍कूटर, जानें इसके प्रीमियम फीचर्स और कीमत
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana, New Delhi: जापानी दोपहिया वाहन निर्माता Honda कंपनी की तरफ से इंडियन मार्केट में कई सेगमेंट में स्कूटर और बाइक्‍स की सेल करती है। Honda की तरफ से 16 अप्रैल 2025 को Honda Dio 125 स्कूटर को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है।

इस स्कूटर में दमदार इंजन और प्रीमियम फीचर्स दिए गए है, कुछ जरूरी बदलाव के साथ इस स्कूटर को लॉन्‍च किया गया है। इस खबर के माध्यम से जानें इसकी कीमत और फीचर्स। 

2025 Honda Dio 125 स्कूटर

Honda कंपनी की तरफ से 125cc सेगमेंट में ऑफर किया जाने वाला Dio स्कूटर अपडेट किया गया है। Honda Dio 125 के अंदर कुछ जरूरी बदलाव किए गए है और नए मानकों के मुताबिक इसमें बेहतरीन इंजन दिया जा रहा है।

बदलाव

दो पहिया वाहन निर्माता Honda कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार 2025 Honda dio 125 स्कूटर में अब OBD2B कम्‍प्‍लाइंट इंजन लगाया गया है। इस स्कूटर को नए ग्राफिक्स के साथ पेश किया गया है और इसके कई फीचर्स को भी अपडेट किया गया है।

दमदार इंजन

2025 Honda Dio 125 स्कूटर में 123.92 cc की क्षमता का सिंगल सिलेंडर pgm-fi तकनीक वाले इंजन को दिया गया है, यह इंजन अब OBD2B कम्‍प्‍लाइंट होगा। इस इंजन से 2025 Honda Dio 125 को 6.11 किलोवाट की जबरदस्त पावर और 10.5 Nm का टॉर्क मिलता है। इस स्कूटर में स्टार्ट/स्टॉप तकनीक को भी शामिल किया गया है, जिसके कारण माइलेज अधिक बेहतर होती है।

फीचर्स

Honda Dio 125 स्कूटर के 2025 वर्जन में काफी शानदार फीचर्स दिए गए है, इसमें एक नई 4.2 इंच डिस्प्ले लगाई गई है। जिसमें ट्रिप मीटर, डिस्टेंस टू एंटी, स्पीड मीटर जैसे फीचर्स दिए गए है, इसमें Honda का रोड सिंंक एप, टाइप C चार्जिंग पोर्ट, स्‍मार्ट Key जैसे फीचर्स दिए गए है।

कीमत

इस स्कूटर को 2 वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है, इसमें बेस वेरिएंट DLX को पेश किया गया है जिसकी एक्स शोरूम कीमत 96 हजार 749 रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट H-Smart को पेश किया गया है। जिसकी एक्स शोरूम कीमत 1 लाख 2 हजार रुपये तय की गई है।  

किनसे होता है मुकाबला

2025 Honda Dio 125 को 125cc स्कूटर सेगमेंट में लॉन्च किया गया है, यह एक आधुनिक और शानदार स्कूटर है, इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Suzuki Access 125, Honda Activa 125, TVS Jupiter 125, Yamaha Fascino 125 जैसे स्‍कूटर्स के साथ होता है।