Health Tips: गर्मी के सीजन में मैंगो शेक पीने के फायदे, इन लोगों के लिए है जहर

Health Tips: गर्मी के सीजन में मैंगो शेक पीना लगभग सभी लोगों को बहुत पसंद होता है, यह बॉडी को ताजगी प्रदान करने में सहायक है।

 

Top Haryana, New Delhi: फलों का राजा कहा जाने वाला आम का स्वाद बहुत ही शानदार और मीठा होता है, आम को कच्चा और पक्का दोनों तरह से खाया जा सकता है, इससे बहुत ही टेस्टी खाने की चीजें और ड्रिंक्स तैयार की जाती है, जिसके अंदर मैंगो शेक सबसे नॉर्मल चीज है।

बच्चों से लेकर बड़ों तक सब मैंगो शेक पीना पसंद करते है, दूध और पके हुए मीठे आम से बना मैंगो शेक गर्मी के दिनों में हमारी बॉडी को ताजगी महसूस कराता है।

आम में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, फोलेट, पोटेशियम, विटामिन और मिनरल्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते है, जो बॉडी के लिए अनेक प्रकार से फायदेमंद होते है जैसे कि विटामिन A आंखों के लिए काफी गुणकारी होता है, ऐसे में गर्मी के दिनों में मैंगो शेक पीने से क्या फायदे और नुकसान हो सकते है आइए जानते है इसके बारे में विस्तार से।

मैंगो शेक के फायदे

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक गर्मियों में मैंगो शेक पीना काफी स्वादिष्ट और ठंडक देने वाला होता है लेकिन मैंगो शेक पीने के लाभ और नुकसान दोनों ही होते है।

आम के अंदर विटामिन A, C और फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन में सुधार करने, इम्युनिटी को बढ़ाने और स्किन में निखार लाने में सहायता करते है। दूध के साथ मिलकर यह शक्ति का बेहतर स्रोत बन जाता है, जिससे बॉडी को ऊर्जा मिलती है और गर्मी में थकान कम हो जाती है।

यह लोग न पिएं मैंगो शेक

एक्सपर्ट का कहना है कि आम का शेक एक लिमिट में ही पीना चाहिए, डायबिटीज के मरीजों को इससे दूर ही रहना चाहिए क्योंकि इसके अंदर शुगर की मात्रा काफी अधिक होती है, जो लोग वजन कम करना चाहते है, उन्हें भी मैंगो शेक का कम ही सेवन करना चाहिए, क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा अधिक पाई जाती है।

बहुत बार लोग इसके अंदर ऊपर से और भी चीनी मिला लेते है, जिससे यह काफी अधिक हानिकारक हो सकता है। एसिडिटी, गैस और लिवर से जुड़ी दिक्कतों वाले लोगों को आम का शेक का सेवन नहीं करना चाहिए, इसे पीने से परहेज करें।

एक्सपर्ट की सलाह

एक्सपर्ट की सलाह के अनुसार दिन में एक बार लिमिट मात्रा में चीनी और थोड़ी मात्रा में आम का शेक पीना लाभकारी हो सकता है  लेकिन अधिक मात्रा में मैंगो शेक का सेवन करने से शरीर का काफी वजन बढ़ सकता है और ब्लड शुगर लेवल खराब हो सकता है  इसलिए गर्मी में आम का शेक जरूर पिएं लेकिन अपने शरीर के मुताबिक ही इसे सीमित मात्रा में पीना चाहिए।