Raw Mangoes: इन प्रसिद्ध तरीकों से करें कच्चे आम का सेवन, स्वास्थ्य को मिलते है ढेरों लाभ
Raw Mangoes: आम चाहे कच्चा हो या फिर पका हुआ उसे खाने का मजा अलग ही होता है, कच्चे आम को आप अनेक तरह से अपनी डाइट में शामिल कर सकते है।

Top Haryana, New Delhi: बहुत से लोगों को आम सबसे अधिक पसंद होते है, इसलिए कुछ लोग गर्मियों का आम का अधीरता से इंतजार करते है। आम अनेक प्रकार के होते है, जिनमें से एक कच्चा आम भी होता है, जिसे कैरी भी कहा जाता है, खट्टा मीठा यह कच्चा आम काफी स्वादिष्ट होता है, यह आम सेहत के लिए भी लाभकारी होता है।
इसके अंदर विटामिन C, B6, मैग्नीशियम, आयरन और पोटेशियम जैसे अनेक तरह के पोषक तत्व पाए जाते है। गर्मी के दिनों में कच्चा आम आप काफी तरह से डाइट में शामिल कर सकते है, इससे अनेक तरह की हेल्दी ड्रिंक्स और खाने की चीजें तैयार की जाती है, आइए इस आर्टिकल में जानते है कच्चे आम से तैयार की जाने वाली स्वादिष्ट चीजों के बारे में।
आम पन्ना
आम पन्ना एक अच्छी ड्रिंक है जिसे अधिकतर लोग पीना काफी पसंद करते है, गर्मियों में ठंडा आम पन्ना बॉडी को ठंडक पहुंचाने में सहायता करता है। आम पन्ना बनाने के लिए कच्चे आम के साथ जीरा, पुदीना और कई तरह के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, यह गर्मी के सीजन में लू से बचाने में भी लाभकारी माना जाता है, यह बॉडी का हाइड्रेट रखने में भी मददगार साबित है।
कच्चे आम का अचार
आम का अचार अधिकतर लोगों को खाना बहुत पसंद होता है, लोग इसे दाल, रोटी सब्जी, पराठा और चावल के साथ खाते है, यह खाने के टेस्ट को दोगुना करने का कार्य करता है, आम के अचार में काफी सारे तरीकों से बनाया जाता है जैसे कि खट्टा मीठा आम का अचार।
लौंजी
कच्चे आम से तैयार की हुई लौंजी भी बहुत से लोग पसंद करते है, यह सब्जी की तरह बनाई जाती है जिसे रोटी के साथ खाया जाता है, आम को ठीक से छीलकर इसमें कुछ खास मसाले डालकर इस सब्जी को बनाया जाता है, जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है।
कच्चे आम की पचड़ी
कच्चे आम की पचड़ी दक्षिण भारत के इलाकों में प्रसिद्ध व्यंजनों में से एक है, जो रायते की तरह होती है, इसे बनाने के लिए मिर्च, नारियल, दही और कई प्रकार के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। इसे त्योहार के अवसर पर ज्यादातर बनाया जाता है, इस स्वादिष्ट डिश को लेमन राइस, डोसा जैसे कई व्यंजनों के साथ सर्व किया जाता है।
आम की चटनी
कच्चे आम की चटनी लगभग सभी लोगों को खाना बहुत पसंद होती है, इसको चावल, रोटी और बहुत सी चीजों के साथ खाया जा सकता है, इसे बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आम को उबाल लें और उसे ढक कर नरम होने तक पकाते रहे।
इसके बाद इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गुड, अदरक, नमक, जीरा पाउडर और अपनी पसंद के मसालों को डालें और अच्छे से मिलाएं। इसे धीमी आंच 10 मिनट तक पकाएं और उसमें नींबू रस डालकर सर्व करें।