Sapna Choudhary Dance: बदली बदली लागे’ पर सपना चौधरी का जबरदस्त डांस, वीडियो ने पार किए 471 मिलियन व्यूज

Sapna Choudhary Dance: सपना चौधरी का एक पुराना वीडियो फिर से वायरल हो रहा है, आइए देखें यह वायरल वीडियो को...
 

Top Haryana: हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी को आज कौन नहीं जानता। उनके डांस का हर कोई दीवाना है। जब भी सपना स्टेज पर परफॉर्म करती हैं दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ती है। लोग उन्हें देखने के लिए दूर-दूर से पहुंचते हैं और उनके डांस को दिल खोलकर प्यार देते हैं।

सपना चौधरी के म्यूजिक वीडियो से लेकर उनके स्टेज शो तक सभी पर लोग खूब प्यार लुटाते हैं। उनके पुराने गानों और डांस वीडियो को भी आज लोग उतना ही पसंद करते हैं जितना नए गानों को। ऐसे ही उनका एक पुराना स्टेज डांस वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर फिर से छाया हुआ है।
यह भी देखे- Bhojpuri song: खेसारी लाल और काजल राघवानी का गाना ‘होठवा चूम ला’ मचा रहा है धूम, सोशल मीडिया पर हो गया सुपरहिट

<a href=https://youtube.com/embed/T8SQ7Or3S1M?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/T8SQ7Or3S1M/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="YouTube video player" width="560">

इस वायरल वीडियो में सपना चौधरी हरियाणवी गाने ‘बदली बदली लागे’ पर डांस कर रही हैं। उन्होंने नीले रंग की सलवार-कमीज पहन रखी है और स्टेज पर अपने खास अंदाज में जबरदस्त ठुमके लगा रही हैं। सपना का ये डांस इतना जोरदार है कि वहां मौजूद दर्शक खुद को रोक नहीं पा रहे और उन पर खूब पैसा लुटा रहे हैं।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि लोग नोटों की बारिश कर रहे हैं और सपना चौधरी मुस्कुराते हुए डांस के बीच-बीच में नोट भी पकड़ रही हैं। दर्शकों की दीवानगी इस वीडियो में साफ झलकती है। ये डांस परफॉर्मेंस करीब 6 साल पहले कुरुक्षेत्र में हुआ था।

लेकिन इसका वीडियो आज भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। अब तक इस वीडियो को 471 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। हर दिन इस पर लाखों व्यूज आ रहे हैं।
यह भी देखे- Bhojpuri Gana: ‘दबे पांव अईहा’ में काजल ने निरहुआ से कहा दिल की बात, रोमांटिक अंदाज़ ने इंटरनेट पर मचाया धमाल