top haryana

Bhojpuri Gana: ‘दबे पांव अईहा’ में काजल ने निरहुआ से कहा दिल की बात, रोमांटिक अंदाज़ ने इंटरनेट पर मचाया धमाल

Bhojpuri Gana: भोजपुरी सुपरस्टार काजल राघवानी और दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की सुपरहिट जोड़ी ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है| दोनों का रोमांटिक गाना ‘दबे पांव अईहा नजरिया बचा के’ यूट्यूब पर जबरदस्त वायरल हो रहा है...

 
Bhojpuri Gana: ‘दबे पांव अईहा’ में काजल ने निरहुआ से कहा दिल की बात, रोमांटिक अंदाज़ ने इंटरनेट पर मचाया धमाल
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana, Bhojpuri Desk: भोजपुरी सिनेमा की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में शुमार काजल राघवानी और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ एक बार फिर सुर्खियों में हैं| इन दोनों की फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान’ का भोजपुरी गाना ‘दबे पांव अईहा नजरिया बचा के’ दर्शकों के दिलों पर जादू चला रहा है| गाने में दोनों सितारों की रोमांटिक केमिस्ट्री को देखकर फैंस दीवाने हो गए हैं|

वायरल हो रहा है काजल-निरहुआ का भोजपुरी रोमांटिक वीडियो
इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri Gana) को अपनी सुरीली आवाज़ दी है भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की जानी-मानी सिंगर कल्पना ने| वहीं इसके भावुक और दिल छू लेने वाले बोल लिखे हैं मशहूर गीतकार प्यारे लाल यादव ने| गाने की धुन, लिरिक्स और स्क्रीन पर काजल-निरहुआ की जुगलबंदी इसे खास बना देती है|

यह भी देखें- Bhojpuri song: भोजपुरी गाना 'धरा कमर राजा जी' ने यूट्यूब पर मचाई धूम, फिर से हुआ वायरल, देखें वीडियो

फैंस का कहना है कि यह भोजपुरी गाना (Bhojpuri Gana) सिर्फ देखने-सुनने के लिए नहीं, बल्कि महसूस करने के लिए है| रोमांस, मासूमियत और मस्ती का ऐसा शानदार कॉम्बिनेशन कम ही देखने को मिलता है|

क्यों खास है यह भोजपुरी जोड़ी?
काजल और निरहुआ की जोड़ी को दर्शक सालों से पसंद करते आए हैं| इनकी फिल्मों, गानों और कॉमिक सीन ने यूट्यूब पर लाखों व्यूज़ बटोरे हैं| इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनकी केमिस्ट्री रियल लगती है और हर वर्ग के दर्शक खुद को इनसे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं|

हर प्रेमी जोड़े को भाएगा यह गीत
‘दबे पांव अईहा’ भोजपुरी गाना (Bhojpuri Gana) एक रोमांटिक अहसास को बयां करता है| काजल की मासूमियत और निरहुआ की शरारतें इसे हर प्रेमी जोड़े की पसंद बना देती हैं| इस गाने की लोकप्रियता यह साबित करती है कि अच्छे कंटेंट के लिए भाषा कभी रुकावट नहीं बनती|

यह भी देखें- Bhojpuri Song: भोजपुरी गाना 'लुंगिये बिछाई' ने मचाया धमाल, पवन सिंह का नया लुक देख फैंस हुए दीवाने, देखें वीडियो