NCRTC Recruitment 2025: बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, एनसीआरटीसी में निकली बम्पर पदों पर भर्ती
Top Haryana, New Delhi: नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NCRTC) में अलग-अलग पदों पर भर्ती का आयोजन किया गया है। इस भर्ती (NCRTC Recruitment 2025) के लिए फॉर्म भरने शुरू हो चुके है।
ऐसे में जो भी अभियार्थी इस भर्ती के लिए योग्यता पूरी करते हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे ऑनलाइन तरीके से विभाग की वेबसाइट ncrtc.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।
NCRTC Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती
पदों के नाम | पदों की संख्या |
जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल | 16 |
जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रॉनिक्स | 16 |
जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल | 3 |
जूनियर इंजीनियर सिविल | 1 |
प्रोग्राम एसोसिएट | 4 |
असिस्टेंट एचआर | 3 |
असिस्टेंट कॉरपोरेट हॉस्पिटैलिटी | 1 |
जूनियर मेंटेनर इलेक्ट्रिकल | 18 |
जूनियर मेंटेनर मैकेनिकल | 10 |
NCRTC Recruitment 2025: के लिए योग्यता क्या है?
इस भर्ती (NCRTC Recruitment 2025) में भाग लेने के लिए उम्मीदवार को पदों के अनुसार 3 वर्षीय डिप्लोमा/ बैचलर डिग्री इन होटल मैनेजमेंट/ आईटी/ बीएससी कंप्यूटर साइंस/ बीसीए/ ITI NCVT- SCVT/ बीबीए/ बीबीएम आदि की डिग्री होनी जरूरी है।
NCRTC Recruitment 2025: के लिए आयु सीमा क्या रखी है?
NCRTC भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 18 वर्ष-25 वर्ष तक रखी गई है। आरक्षित श्रेणी के सभी उम्मीदवार को भर्ती नियम के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
NCRTC Recruitment 2025: के लिए कैसे करें अप्लाई
- NCRTC भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट ncrtc.in पर जाना होगा।
- उसके बाद वेबसाइट के दिखाई दे रहे होम पेज पर करियर में जाकर भर्ती से संबंधित अप्लाई लिंक वालें ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपको NEW REGISTRATION बटन पर सबमिट करके मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकरण कर लें।
- इसके बाद आपको अन्य सभी जरूरी जानकारी भरकर आवेदन को सही तरीके से भरें।
- उसके बाद आपको भरें हुए फॉर्म का प्रिन्ट आउट लेकर अपने पास रख लेना है जो कि आपको बाद में काम आएगा।
NCRTC Recruitment 2025: के लिए आवेदन शुल्क कितना देना होगा?
NCRTC भर्ती में शामिल होने के लिए ओबीसी, जनरल एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को फॉर्म भरने के साथ 1 हजार रुपये जमा करना होगा।
एसटी, एससी वर्ग से आने वाले उम्मीदवार को इस भर्ती में भाग लेने के लिए फ्री में आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना को जरूर देख लें।