UP Police Recruitment 2025: एसआई और कॉन्स्टेबल के 23 हजार से अधिक पदों पर निकलेगी भर्ती, जानें पूरी डिटेल

Top Haryana, New Delhi: राज्य के युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। UP राज्य में एसआई और कॉन्स्टेबल के 23 हजार से अधिक पदों पर भर्ती आने वाली है। ताजा जानकारी के मुताबिक, अब जल्द ही उतरप्रदेश राज्य में कॉन्स्टेबल और एसआई के पदों पर भर्ती का आयोजन होगा।
इस बार भर्ती के जरिए से सब इंस्पेक्टर के 4 हजार 543 और सिपाही के 19 हजार 220 पदों पर भर्ती आयोजन किया जाएगा। इस भर्ती से जुड़ी अधिसूचना अप्रैल महीने के अंत तक जारी होने की उम्मीद है।
UP Police Recruitment 2025: किसके कितने पद है?
इस भर्ती की उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से सोशल मीडिया हैंडल पर इसके पदों के बारें में जानकारी दी गई है। जो कि इस प्रकार से है, जिसमें आरक्षी स्तर के पीएसी (9837 पद), आरक्षी पीएसी/ सशस्त्र पुलिस ( 2444 पद), आरक्षी नागरिक पुलिस (3245 पद), आरक्षी पीएसी महिला बंदायू/ गोरखपुर / लखनऊ महिला बटालियन ( 2282 पद), आरक्षी घुड़सवार पुलिस (71 पद), आरक्षी उ0प्र0 विशेष सुरक्षा बल ( 1341 पद) के इतने पदों पर भर्ती होगी।
UP Police SI Vacancy 2025: एसआई के 4543 पदों पर होगी भर्ती
एसआई के लिए विभाग की और से 4 हजार 543 पदों पर भर्ती का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी बोर्ड के अध्यक्ष और डीजी राजीव कृष्ण ने मीडिया को दी है। इन एसआई के पदों पर नागरिक पुलिस, सब इंस्पेक्टर महिला पीएसी सही कई पोस्ट शामिल है जिसमें युवा अपनी किस्मत अजमा सकते है।
UP Police Recruitment 2025: अधिसूचना की जानकारी
इस भर्ती के लिए समय-समय पर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in चेक करते रहे ताकि आपको ऑनलाइन आवेदन की अहम तारीख परीक्षा पैटर्न, परीक्षा तिथि, परीक्षा रिजल्ट, शारीरिक योग्यता, पदवार संख्या, भर्ती शुल्क, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता के बारें में जानकारी प्राप्त हो सके।