Today Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में होगी भयंकर बारिश, जानें मौसम विभाग की रिपोर्ट 

Today Haryana Weather: मौसम विभाग ने इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है, आइए जानें कहां-कहां होगी सबसे ज्यादा बारिश...
 

Top Haryana: हरियाणा में आज का मौसम काफी हद तक बदल चुका है। सुबह से ही हिसार, यमुनानगर, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, झज्जर और चरखी दादरी जैसे जिलों में बादल छाए हुए हैं।

मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है।

किन जिलों में कितनी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के 10 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 0 से 25 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है।

कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 25 से 50 प्रतिशत तक बारिश का अनुमान है। वहीं पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कैथल जैसे जिलों में सबसे ज्यादा 75 से 100 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है।

मानसून में अब तक औसतन 21% ज्यादा बारिश
इस बार हरियाणा में मानसून सीजन में अब तक 201.7 मिमी औसतन बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 21 प्रतिशत अधिक है।

23 जुलाई तक जहां 166.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, वहां अब तक 201.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 475.3 मिमी हुई है, जबकि सबसे कम बारिश कैथल में 93.3 मिमी रही है।

25 जुलाई से बारिश में कमी आएगी
25 जुलाई से बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी। सिरसा और फतेहाबाद में मौसम साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, मेवात और पलवल में हल्की (0-25%) बारिश हो सकती है।

पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में 25-50% तक बारिश की संभावना है। इस दिन किसी भी जिले के लिए कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

26 और 27 जुलाई को भी हल्की बारिश की संभावना
26 जुलाई को भी मौसम लगभग 25 जुलाई जैसा ही रहेगा। 27 जुलाई को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी और रेवाड़ी में 0 से 25 प्रतिशत बारिश हो सकती है।
जबकि अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 25 से 50 प्रतिशत बारिश का अनुमान है। सबसे ज्यादा बारिश की संभावना पंचकूला, यमुनानगर और करनाल में है, जहां 75 से 100 प्रतिशत बारिश हो सकती है।