today bank holiday: आज बैंक खुलेंगे या बंद  रहेंगे? जानें आज  बैंकिंग सेवाओं का हाल

today bank holiday: भारत में बैंक की छुट्टी अलग अलग तरीके से होती है, यह छुट्टी निर्धारित करने के लिए rbi ने रुल्स बना रखे है। अक्सर शानुवर को बैंक की छुट्टी होती है या नहीं यह अक्सर एक सवाल बना रहता है। आइए जानते है आज बैंक बंद है या खुला...

 

Top Haryana News, Digital Desk: अगर आप आज किसी जरूरी बैंकिंग काम के लिए बाहर निकलने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आज शनिवार, 14 जून 2025 है और यह महीने का दूसरा शनिवार है। ऐसे में देशभर में अधिकतर बैंक शाखाएं बंद रहेंगी(Bank Holiday)।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के निर्देशों के अनुसार, देशभर में हर महीने का दूसरा और चौथा शनिवार, साथ ही हर रविवार को बैंक बंद रहते हैं, जैसा की आज दिसर शनिवार है तो आज बैंक की छुट्टी (today bank holiday) है।  हालांकि पहले, तीसरे और पांचवे शनिवार को बैंक सामान्य समय पर खुलते हैं।

बैंक कब रहते हैं बंद?

  • सप्ताह के अंत (शनिवार-रविवार) के अलावा

  • राष्ट्रीय अवकाश,

  • राज्य स्तरीय पर्व,

  • और धार्मिक त्योहारों पर भी बैंक छुट्टी पर रहते हैं।

हर राज्य में बैंक की छुट्टियां (Bank Holidays) अलग-अलग होती हैं, इसलिए बैंक जाने से पहले स्थानीय शाखा या बैंक की आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी लेना बेहतर होता है।

अगला बैंक अवकाश कब है?

  • अगला अवकाश रविवार, 15 जून 2025 को होगा।

  • इसके बाद 27 जून (शुक्रवार) को रथ यात्रा और कांग पर्व के कारण भुवनेश्वर (Odisha) और इंफाल (Manipur) में बैंक बंद रहेंगे।

  • 30 जून (सोमवार) को रेमना नी पर्व पर मिजोरम में भी बैंक अवकाश रहेगा।

जून 2025: प्रमुख बैंक अवकाश (राज्यवार)

तारीख

अवसर

प्रभावित राज्य

7 जून (शनिवार)

बकरीद (Eid-ul-Zuha)

पूरे भारत में बैंक बंद

11 जून (बुधवार)

संत कबीर जयंती / सागा दावा

सिक्किम, हिमाचल प्रदेश

27 जून (शुक्रवार)

रथ यात्रा / कांग

ओडिशा, मणिपुर

30 जून (सोमवार)

रेमना नी

मिजोरम

क्या-क्या सेवाएं चलती रहेंगी?

बैंक की शाखाएं बंद रहने पर भी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पहले की तरह चालू रहेंगी। ग्राहक निम्न सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं:

  • नेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप

  • UPI, NEFT, RTGS, IMPS से फंड ट्रांसफर

  • एटीएम से कैश निकासी

  • डेबिट/क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन

  • चेकबुक, स्टेटमेंट और डिमांड ड्राफ्ट के ऑनलाइन रिक्वेस्ट

अगर आज आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो अब उसे निपटाने के लिए आपको सोमवार तक इंतजार करना होगा। हालांकि ऑनलाइन बैंकिंग से आप ज़्यादातर लेनदेन और कामकाज आज भी कर सकते हैं।