Haryana Weather Today: हरियाणा के इन जिलों में अगले तीन घंटों में होगी मूसलाधार बारिश, जानें IMD की ताजा मौसम रिपोर्ट
Top Haryana: इस बार हरियाणा में मानसून का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। भारत मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अब तक सामान्य से 10% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 22 अगस्त तक प्रदेश में औसतन 312.1 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी।
लेकिन अब तक 342.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 831.7 मिमी और महेंद्रगढ़ में 566 मिमी दर्ज की गई है।
मौसम विभाग ने 23 अगस्त के लिए भी जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने 23 अगस्त को भी बारिश को लेकर चेतावनी दी है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी है कि अगले तीन घंटे के दौरान करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर तेज बारिश होने के भी आसार हैं। विभाग का कहना है कि यह स्थिति 26 अगस्त तक बनी रह सकती है।
24 अगस्त को 16 जिलों में येलो अलर्ट
24 अगस्त को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, कैथल, जींद और रोहतक में 50 से 75% बारिश होने की संभावना है। वहीं पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 75 से 100% तक बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
25 अगस्त को तेज बारिश के आसार
25 अगस्त को भी बारिश का असर बना रहेगा। इस दिन हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, रोहतक, जींद और कैथल में 50 से 75% बारिश हो सकती है।
वहीं पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 75 से 100% बारिश की संभावना है। इन जिलों में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।
26 अगस्त तक मौसम का रहेगा असर
26 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। यमुनानगर, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, रोहतक, जींद, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, पंचकूला, अंबाला और कुरुक्षेत्र में 50 से 75% बारिश हो सकती है। इसके अलावा यमुनानगर, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मेवात और पलवल में 75 से 100% बारिश की संभावना जताई गई है।