top haryana

Haryana Weather Today: हरियाणा के इन जिलों में होगी अगले तीन दिन में भारी बारिश, जानें IMD की ताजा रिपोर्ट

Haryana Weather Today: हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है, आइए जानें कहां-कहां होगी बारिश
 
हरियाणा के इन जिलों में होगी अगले तीन दिन में भारी बारिश
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana, Haryana Weather Today: हरियाणा में मानसून ने के बार फिर से दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने ताजा जानकारी देते हुए राज्य में अगले तीन दिनों में भयंकर बारिश का अनुमान लगाया है।

अब तक प्रदेश के यमुनानगर में इस सीजन की सबसे ज्यादा बारिश देखने को मिली है। जबकि सबसे कम बारिश सिरसा जिला में देखने को मिली है। यमुनानगर में अब तक 800 MM बारिश दर्ज की गई है।

23 तारीख तक इन जिलों में बारिश की संभावना

हरियाणा में 23 अगस्त को इन जिलों फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, सिरसा, फतेहाबाद कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। जबकि सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, भिवानी, चरखी दादरी और झज्जर में मौसम विभाग ने 50 से 70 % बारिश का अनुमान लगाया गया है।

साथ ही विभाग ने करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और फरीदाबाद में भी 75 से 100% तक बारिश का अनुमान लगाया है।

24 अगस्त को पूरे हरियाणा में हो सकती है बारिश

आने वाली 24 तारीख को मौसम विभाग ने पूरे हरियाणा बारिश की संभावना जताई है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, कैथल, जींद, रोहतक में 50 से 75% और पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में 75 से 100% भारी बारिश का अनुमान हैं।