Haryana Weather: हरियाणा में भयंकर बारिश का अलर्ट, जानें अगले 3 दिन का मौसम कैसा रहेगा

Haryana Weather: हरियाणा में अगले तीन दिनों में भारी बारिश का संभावना जताई जा रही है, आइए जानें पूरी खबर...
 

Top Haryana: हरियाणा में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। राज्य के कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो चुका है और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए अलर्ट भी जारी किया है।

आज यानी 4 अगस्त को हरियाणा के 8 जिलों यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह (मेवात) और पलवल में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं अंबाला और यमुनानगर में तो बारिश की शुरुआत भी हो चुकी है।

कहां कितनी बारिश की संभावना?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज सिरसा, फतेहाबाद और हिसार जिलों में 0 से 25% बारिश हो सकती है। जींद और भिवानी में 25 से 50%, जबकि पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और मेवात में 50 से 75% बारिश की संभावना है।

सबसे अधिक बारिश यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल में होने का अनुमान है, जहां 75 से 100% तक बारिश हो सकती है।

बारिश का असर पूरे हरियाणा में
मंगलवार 5 अगस्त को हरियाणा के लगभग सभी जिलों में बारिश देखने को मिलेगी। इस दिन मौसम विभाग ने यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसका मतलब है कि यहां भारी बारिश हो सकती है।

पंचकूला, अंबाला, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और मेवात में यलो अलर्ट रहेगा। सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में हल्की (0-25%) बारिश, जींद और भिवानी में 25-50% और अन्य जिलों में 50-75% तक बारिश हो सकती है। सबसे ज्यादा बारिश की संभावना उन्हीं छह जिलों में है जहां ऑरेंज अलर्ट है।

बारिश में थोड़ी कमी
बुधवार 6 अगस्त से बारिश की तीव्रता थोड़ी कम हो जाएगी। इस दिन किसी भी जिले में कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। सिरसा और फतेहाबाद में मौसम साफ रहने की संभावना है। हिसार, फतेहाबाद और चरखी दादरी में बहुत हल्की बारिश (0-25%) हो सकती है। यमुनानगर में 50-75% और अन्य जिलों में 25-50% बारिश की संभावना बनी हुई है।

शांत होगा मौसम
गुरुवार 7 अगस्त को बारिश और भी कम हो जाएगी और किसी भी जिले में अलर्ट नहीं जारी किया जाएगा। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में मौसम पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद है।

कुरुक्षेत्र, कैथल और जींद में हल्की (0-25%) बारिश हो सकती है। बाकी जिलों जैसे पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 25-50% बारिश होने का अनुमान है।