Haryana Weather news: हरियाणा में फिर बरसेगा पानी, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 8 सितंबर तक एक्टिव रहेगा मानसून

Haryana Weather news: हरियाणा में बारिश का दौर अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रहा है, आइए जानें मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के बारें में...
 

Top Haryana: हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर लगातार जारी है और इसका असर प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिल रहा है। कई जगहों पर जलभराव और नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक बारिश से राहत मिलने की संभावना कम है।

इन जिलों में हो रही बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल हरियाणा के 7 जिलों में बारिश हो रही है। इनमें पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी और फतेहाबाद शामिल हैं। इसके अलावा 6 जिलों में बादल छाए हुए हैं, जिनमें कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद, अंबाला, रेवाड़ी और फरीदाबाद शामिल हैं।

Railway News: भारतीय रेलवे ने 1 महीने के लिए 68 ट्रेनें की रद्द, यात्रियों को करना पड़ेगा इंतजार

आज 12 जिलों में बारिश का अलर्ट

आज के लिए मौसम विभाग ने हरियाणा के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। ये जिले पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल हैं।

6 से 8 सितंबर तक बना रहेगा बारिश का असर

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, प्रदेश में 6 और 7 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है। वहीं 8 सितंबर को हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद 9 सितंबर से मौसम साफ होने लगेगा।

अगले 2 दिन का मौसम पूर्वानुमान

6 सितंबर को 10 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में हल्की से तेज बारिश संभव है।

7 सितंबर को 15 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में बारिश का अनुमान है।

फतेहाबाद में दो दिन तेज बारिश का अलर्ट

फतेहाबाद जिले में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इससे न केवल किसानों की चिंता बढ़ी है बल्कि प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। घग्गर नदी के ओवरफ्लो होने का खतरा भी बना हुआ है।

किसानों को अलर्ट रहने की सलाह

इस बारिश का धान की फसल पर अच्छा असर पड़ेगा लेकिन नरमा, कपास, ग्वार और बाजरा जैसी खरीफ फसलों को नुकसान हो सकता है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपने खेतों में पानी इकट्ठा न होने दें ताकि फसलों को नुकसान से बचाया जा सके।

मानसून अभी रहेगा सक्रिय

डॉ. खीचड़ के अनुसार इस समय मानसून की ट्रफ रेखा उत्तर भारत की तरफ बनी हुई है जिससे हरियाणा और आस-पास के राज्यों में लगातार बारिश हो रही है। अनुमान है कि 8 सितंबर तक मानसून एक्टिव रहेगा जिसके बाद मौसम में बदलाव आने लगेगा।