Haryana news: मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, अर्थव्यवस्था पर बोल दी ये बड़ी बात, पढ़ें पूरी खबर
Top Haryana news: हरियाणा मंत्री अनिल विज ने बयान दिया, उन्होंने कहा कि कांग्रेस बिना संगठन के कार्य कर रही है। साथ ही कहा कि कांग्रेस एक एजेंसी की तरह संगठन बना रहे हैं
उन्होंने पाकिस्तान की आम जनता की हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा की पाकिस्तान के नेता सिर्फ गीदड़ धमकी ही दे सकते है। उन्होंने पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति पर भी टिप्पणी करते हुए कहा की उनकी हालत बहुत ही बुरी है।
कांग्रेस पर अनिल विज का बड़ा हमला
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज का कहना हैं कि कांग्रेस पार्टी पिछले 11 वर्षों से बिना संगठन के साथ चल रही है।
मंत्री विज ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी एक एजेंसी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप की तरह संगठन बनाने का कार्य कर रही है। विज ने कहा कि पाकिस्तान की आम जनता डर कि स्थिति में है, जबकि वहां के राज्य नेता गीदड़ धमकी के सिवा कुछ नही कर सकते हैं।
संगठन निर्माण पर उठाए सवाल
उन्होंने कांग्रेस पार्टी के संगठन निर्माण पर टिप्पणी कस्ते हुए कहा कि प्रजातांत्रिक पार्टियों में चुनाव प्रक्रिया होती है लेकिन कांग्रेस पार्टी में यह प्रक्रिया बिल्कुल नहीं समझ रही हैं ।
अनिल विज ने साथ में ये भी कहा कि कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी ज्यादा चल रही है जिसके कारण पार्टी में दरार आ चुकी है। पार्टी अब लड़ने के हालत में बिल्कुल भी नहीं है। राहुल गांधी के बेतुके बयानबाजी पर भी अनिल ने सीधा निशाना दाग है, उन्होंने कहा कि राहुल गांधी में मोदी के खिलाफ बोलने के अलावा और कुछ भी नहीं है।