Haryana News: राज्य की मंडियों में तोल में हुई धोखाधड़ी, आढ़तियों पर लगा भारी जुर्माना

Haryana News: हरियाणा की मंडियों में गेहूं की तोल में बड़ी गड़बड़ी की गई है, यह खुलासा फ्लाइंग की रेड में किया गया है, जिसके बाद अब सरकार ने आढ़तियों पर भारी जुर्माना लगाया है।

 

Top Haryana: हरियाणा की मंडियों में गेहूं की तोल में बड़ी गड़बड़ी को लेकर CM फ्लाइंग की रेड में बहुत सारे खुलासे हुए है। रेड में अव्यवस्था मिलने के बाद मंडियों और आढ़तियों के ऊपर लगभग 40 लाख रुपए का भारी जुर्माना लगाया गया है। हरियाणा सरकार ने इस घटना को काफी गंभीरता से लेते हुए निर्णय किया है, मुख्यमंत्री ने खुद इस मामले की पूरी गहराई से जांच के लिए CID को लगाया है।

पुलिस महानिदेशक, CID द्वारा सभी को निर्देश दिए गए है कि राज्य के सभी जिलों की मंडियों की दुकानों, फर्मों पर सही से निरीक्षण किया जाए और पाई गई अव्यवस्था पर सख्त कार्रवाई की जाए जिससे भविष्य में इस तरह से कानूनों का उल्लंघन करने वालों पर रोक लगा सकें।

राज्य सरकार को मंडियों में गेहूं की गड़बड़ी को लेकर लगातार कम्प्लेंट्स मिल रही थीं जिसके बाद CM फ्लाइंग द्वारा हरियाणा की मंडियों में अचानक से निरीक्षण किया गया और पाई गई अव्यवस्था मुताबिक उनके उरप जुर्माना भी लगाया गया है।

मंडियों में एक साथ मारे छापे

16 अप्रैल के खुलासे के बाद हरियाणा सरकार की तरफ से 17 अप्रैल से फ्लाइंग की सभी यूनिट द्वारा संयुक्त टीम तैयार करके राज्य के सभी जिलों की अनाज मंडियों में दुकानों और फर्मों पर अचानक निरीक्षण किया गया था। जहां पर अव्यवस्था मिली फिर उसके के मुताबिक कार्रवाई शुरू कर दी गई।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि दुकानें और फर्मे बिना अथॉरिटी के खरीदे गए गेहूं का स्टोरेज कर रहे थे और स्टॉक रिकॉर्ड में गड़बड़ी कर रहे थे। CM फ्लाइंग द्वारा राज्य की लगभग 42 अनाज मंडियों में 166 दुकानों और फर्मों पर रेड की थी जिसमें से 62 दुकानों में गड़बड़ी पाई गई है जिन पर 45 लाख 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया।

गैरकानूनी स्टॉक के 9 गोदाम मिले है, 7 आढ़तियों ने स्टॉक रजिस्टर से ज्यादा स्टॉक का रिकॉर्ड किया हुआ था। गोदामों में लगभग 5 हजार 227.8 क्विंटल गेहूं और 6 हजार 465 क्विंटल सरसों मिली। निरीक्षण के दौरान 2 मामलों में 10 बैग का भार करने पर 3 किलो 600 ग्राम, अधिक मिला। इस पर CM फ्लाइंग ने फर्म का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया और 10 हजार रुपए जुर्माना लगा दिया है।