Haryana News: पूर्व डिप्टी cm सात महीने बाद फिर से उतरे मैदान में, पार्टी है सक्रिय मोड पर
Haryana News: पूर्व डिप्टी मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी अब खुद मैदान में उतर आए हैं| वे न केवल कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं, बल्कि...
Top Haryana: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के करीब 7 महीने बाद जननायक जनता पार्टी (JJP) ने एक बार फिर से अपनी सक्रियता बढ़ा दी है| पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला कार्यकर्ताओं से लगातार संवाद कर रहे हैं, वहीं पूर्व उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी अब खुद मैदान में उतर आए हैं| वे न केवल कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं, बल्कि संगठन में नए सिरे से नियुक्तियां कर रहे हैं|
यह भी पढ़ें- हरियाणा में अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई, छह अफसरों पर गिरी गाज — जानिए कौन-कौन हुए चार्जशीट
सिरसा से की शुरुआत
बता दें की, मंगलवार को दुष्यंत चौटाला अपने घर सिरसा पहुंचे, जहां उन्होंने बरनाला रोड स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनसे फीडबैक लिया| इसके बाद पार्टी संगठन को मजबूती देने के लिए 22 जिलों में जिला अध्यक्ष और 7 जिलों में प्रभारी नियुक्त किए गए| दुष्यंत आने वाले दिनों में अलग-अलग जिलों का दौरा करके बैठकें करेंगे और भविष्य की रणनीति और समीकरण तय करेंगे|
JJP जिला प्रभारियों की सूची (7 जिले)
- भिवानी – कृष्ण बजीना
- दादरी – ऋषिपाल उमरावास
- हिसार – अनिल बालकिया
- जींद – सतनारायण बूरा
- रोहतक – हरज्ञान मोखरा
- सोनीपत – कुलदीप मलिक
- यमुनानगर – जरनैल पंजेटा
JJP नए जिला अध्यक्ष (22 जिले)
- अम्बाला – मन्दीप बोपाराय
- भिवानी – जितेन्द्र भारद्वाज
- दादरी – रविंद्र चरखी
- फरीदाबाद – प्रदीप चौधरी
- फतेहाबाद – रविंद्र बैनीवाल
- गुरुग्राम – सुरेंद्र ठाकरान
- हिसार – अमित बूरा
- झज्जर – संजय दलाल
- जींद – जीरा सिंह डुमरखां
- कैथल – अवतार चीका
- करनाल – गुरदेव रंभा
- कुरुक्षेत्र – कुलदीप जखवाला
- महेंद्रगढ़ – राजकुमार खातोद
- नूंह – नासिर हुसैन अडबर
- पलवल – सुख सरोत
- पंचकूला – ओ.पी. सिहाग
- पानीपत – रामनिवास पटवारी
- रेवाड़ी – विजय पंच गुर्जर
- रोहतक – डॉ. संदीप हुङ्गा
- सिरसा – अशोक वर्मा
- सोनीपत – अशोक सरोहा
- यमुनानगर – इंतजार अली
नए सिरे से संगठन निर्माण का आगाज़ हो चुका है, और आने वाले दिनों में जजपा पूरे राज्य में अपनी पकड़ को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगी|
यह भी पढ़ें- Haryana News: हरियाणा के 10 जिलों की होगी बल्ले बल्ले, नई टाउनशिप के चलते बढ़ेंगे जमीनों के दाम