Haryana news: हरियाणा के 15 HCS अफसर बने IAS, केंद्र सरकार ने की नियुक्ति, जानें पूरी लिस्ट
Top Haryana news: भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने इन अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में नियुक्त करने की घोषणा की है। यह नियुक्तियाँ चार साल 2021, 2022, 2023 और 2024 की चयन सूचियों के अंतर्गत निर्धारित रिक्त पदों के आधार पर की गई हैं।
भर्ती प्रक्रिया और नियमों के तहत हुई नियुक्ति
ये सभी नियुक्तियाँ हरियाणा सरकार की सहमति और भारतीय प्रशासनिक सेवा (भर्ती) नियम, 1954 तथा अन्य संबंधित नियमों के तहत की गई हैं।
सभी चयनित अधिकारियों को फिलहाल प्रोबेशन (प्रशिक्षण अवधि) पर रखा गया है और हरियाणा कैडर आवंटित किया गया है। इसका मतलब है कि अब ये अधिकारी IAS के तौर पर हरियाणा में ही सेवाएं देंगे, जब तक कि कोई नया आदेश नहीं आता।
चार बैचों में हुए अधिकारी शामिल
2021 बैच के श्री विवेक पदम सिंह, डॉ. मुनीश नागपाल 2022 बैच के श्री महेन्द्र पाल, श्री सतपाल शर्मा और श्री सुशील कुमार-1, 2023 बैच के श्रीमती वर्षा खांगवाल, श्री वीरेंद्र सिंह सहरावत, श्री सत्येन्द्र दूहन, श्रीमती मनिता मलिक, श्री सतबीर सिंह, श्रीमती अमृता सिंह, श्री योगेश कुमार और श्रीमती वंदना दिसोदिया जबकि 2024 बैच के श्री जयदीप कुमार और श्री समवर्तक सिंह खांगवाल शामिल है।
इन सभी अधिकारियों को उनके बैच के अनुसार IAS कैडर में शामिल किया गया है जिससे अब ये प्रशासनिक सेवाओं में और बड़ी जिम्मेदारियां निभा सकेंगे।
प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति से बढ़ेगा सम्मान
IAS पद देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रशासनिक सेवाओं में से एक है। HCS से IAS में प्रमोट होना न केवल व्यक्तिगत रूप से एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि यह राज्य के प्रशासनिक ढांचे के लिए भी फायदेमंद होता है। इन अधिकारियों को अब उच्च स्तर पर नीति निर्माण, प्रशासनिक निर्णय और जनसेवा के कार्यों में भागीदारी का मौका मिलेगा।
सरकार की ओर से बधाई
सरकार द्वारा यह फैसला योग्य अधिकारियों को उनके कार्य के लिए सम्मान देने और प्रशासनिक सेवाओं को और मज़बूती देने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। इन 15 अधिकारियों को IAS बनाए जाने के बाद से उनके सहकर्मी और परिजन उन्हें बधाई दे रहे हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं।