Haryana news: हरियाणा सरकार का भ्रष्ट अधिकारियों पर बड़ा एक्शन, 13 डीआरओ का तबादला

Haryana news: हरियाणा सरकार ने भ्रष्ट अधिकारियों पर सख्त कारवाही करते हुए 13 डीआरओ को अलग-अलग जगहों पर भेजा है, आइए जानें इसके बारें में...
 

Top Haryana: हरियाणा से एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री नायब सैनी की सरकार ने भ्रष्टाचार के मामलों में घिरे अधिकारियों पर सख्त रुख अपनाते हुए राजस्व विभाग में तैनात 13 जिला राजस्व अधिकारियों (DRO) के तबादले कर दिए हैं। यह कार्रवाई उन अधिकारियों के खिलाफ की गई है, जिनके ऊपर रजिस्ट्री प्रक्रिया में गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं।

राजस्व विभाग पर गंभीर आरोप
हरियाणा के राजस्व विभाग में पिछले कुछ समय से भ्रष्टाचार और नियमों की अनदेखी के मामलों में लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जानकारी के अनुसार कई DRO और कर्मचारी विभागीय जांच का सामना कर रहे हैं। इसी के चलते सरकार ने अब एक्शन में आते हुए अधिकारियों की फेरबदल की है।

किन अधिकारियों का कहां हुआ तबादला?

क्रम संख्या Name of officer Current posting New posting (transfer)
1 कनब लाकड़ा DRO रोहतक पानीपत
2 प्रमोद चहल DRO झज्जर रोहतक
3 सुशील शर्मा DRO फरीदाबाद भिवानी
4 मनबीर गुरुग्राम म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन झज्जर
5 विजय कुमार DRO हिसार गुरुग्राम
6 विकास DRO अंबाला फरीदाबाद
7 राजेश ख्यालिया अंबाला
8 नरेश स्टेशन का इंतजार कर रहे थे हिसार
9 जोगिंद्र शर्मा DRO नूंह अर्बन लोकल बॉडी, पंचकूला
10 हर्ष खनगवाल HEPC डायरेक्टर कंसोलिडेशन, पंचकूला
11 बिजेंद्र राणा अर्बन एस्टेट, फरीदाबाद एसओ जुई कैनाल, भिवानी
12 श्यामलाल DRO फतेहाबाद गुरुग्राम म्युनिसिपल ऑफिस
13 रणविजय सुलतानिया DRO पानीपत नूंह (भ्रष्टाचार केस में नामजद)

सरकार ने अपनाया सख्त रवैया
हरियाणा सरकार ने साफ कर दिया है कि भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिन अधिकारियों पर गंभीर आरोप हैं उन पर विभागीय कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। सरकार ने यह भी संकेत दिए हैं कि यदि जरूरत पड़ी तो सस्पेंशन और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।