Gold Price Today: सोने के दामों ने मचाया तूफान, 24 कैरेट गोल्ड ने पार की 1 लाख की लिमिट
Gold Price Today: आज भी चढ़े सोने के दाम, गोल्ड की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही, निवेश से पहले जानें आज का भाव
Top Haryana News, Digital Desk: अगर आप सोना (Gold) खरीदने की सोच रहे हैं तो जरा ठहर जाइए, क्योंकि आज फिर से सोने के दामों में उछाल आया है| इस साल लगातार बढ़ती सोने कीमतों ने आम लोगों की जेब पर असर डालना शुरू कर दिया है| अब हालात ऐसे हो गए हैं कि शादियों या त्योहारों के समय भी लोग सोना खरीदने से कतराने लगे हैं|
तेजी में सोने के दाम, 24 कैरेट ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड
14 जून को देशभर में सोने के रेट में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिली है| 24 कैरेट गोल्ड की कीमत आज 280 रुपये बढ़ गई है, जिससे अब इसका भाव ₹1,01,680 प्रति 10 ग्राम हो गया है|
वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत में ₹250 का इजाफा हुआ है, जिससे अब इसका रेट ₹93,200 प्रति 10 ग्राम हो गया है|
18 कैरेट सोना भी अब ₹210 की बढ़त के साथ ₹76,260 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है|
इन शहरों में क्या हैं आज के ताजा गोल्ड रेट?
दिल्ली-NCR (Delhi-NCR)
24 कैरेट - ₹1,01,830 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट - ₹93,350 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट - ₹76,380 प्रति 10 ग्राम
लखनऊ (Lucknow)
24 कैरेट - ₹1,01,830 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट - ₹93,350 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट - ₹76,380 प्रति 10 ग्राम
मुंबई (Mumbai)
24 कैरेट - ₹1,01,680 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट - ₹93,200 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट - ₹76,260 प्रति 10 ग्राम
आम आदमी की औकात से बाहर होता जा रहा है सोना
जैसे-जैसे गोल्ड रेट ऊपर जा रहा है, वैसे-वैसे लोगों की खरीदने की क्षमता कम होती जा रही है| जानकारों का मानना है कि वैश्विक बाजार में मांग और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति का सीधा असर सोने की कीमतों पर पड़ा है|
अगर आप आने वाले समय में सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो अपनी जेब का ख्याल जरूर रखें, क्योंकि सोने की कीमतें अब रुकने का नाम नहीं ले रही हैं|