Four-Lane Highway :10 लाख करोड़ की लागत से 25 हजार किलोमीटर हाईवे को बनाया जाएगा फोरलेन
Four-Lane Highway : केंद्र सरकार देश की सड़कों को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी बीच केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में एक बड़ी जानकारी दी है। आइए जानें इसके बारें में
Top Haryana, New Delhi: सरकार देशभर की सड़कों को बेहतर बनाने के लिए काफी तेजी से काम कर रही हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि देश में 25,000 किलोमीटर के दो-लेन वाले हाईवे को फोर लेन में बदला जाएगा। सरकार ने इसके लिए पूरी तैयारी भी कर ली हैं।
इस परियोजना के लिए कुल 10 लाख करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इन सभी हाईवे के कायाकल्प करने के बाद देश को एक नई गति मिल जाएगी। इस बारें में ज्यादा जानकारी देते हुए गडकरी ने कहा कि इसके अतिरिक्त, 16,000 KM राष्ट्रीय राजमार्गों को छह लेन में बदलने की योजना भी सरकार बना रही है और इस पर 6 लाख करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
उन्होंने कहा कि हम इस काम को 2 वर्षों में पूरा करने की योजना बना रहे हैं। सरकार की तरफ से देश के सभी राज्यों के हाईवे को अब फोरलेन में बदला जा रहा है। इससे यातायात को भी बढ़ावा मिलेगा। गडकरी ने बताया कि भारत में हर साल 4 लाख 80 हजार सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। इनमें 18 से 45 वर्ष की आयु के 1 लाख 88 हजार लोग अपनी जान गंवाते हैं।
सरकार चाहती है कि इन हादसों को रोका जाए। सरकार का लक्ष्य 2030 तक सड़क हादसों को 50 प्रतिशत तक कम करना है। मंत्री ने कहा की सरकार देश के पूर्वोत्तर राज्यों में काम कर रही हैं। जम्मू-कश्मीर में दो लाख करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण के कार्य चल रहा है, यहा पर 105 सुरंगें बनाई जा रही हैं।
उन्होंने जोजिला सुरंग के निर्माण के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह एशिया की सबसे लंबी होगी और शून्य से नीचे के तापमान वाले क्षेत्र में स्थित होगी। उन्होंने कहा कि इसकी लागत 12 हजार करोड़ का अनुमान था, लेकिन यह लगभग 5,500 करोड़ रुपये में ही पूरा होगा। गडकरी ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर 36 सुरंगें और बनाई जा रही हैं और इनमें से 22 सुरंगों का काम पूरा हो चुका हैं।