दुल्हन के ससुराल पहुंचा आशिक, खुद को बताया भाई, उसके बाद रचा कांड

Bihar trending news: बिहार में एक अजीब मामला देखने को मिला है। दरअसल एक लड़की का आशिक उसके ससुराल उसका भाई बनकर पहुंच जाता है, उसके बाद उन्हे आपतत्तिजनक स्थिति में देख लिया जाता है। फिर होता है असली खेल शुरू...
 

Top Haryana, Bihar desk: बिहार के बेगूसराय जिले से एक अजीब और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां शादी के दूसरे ही दिन दुल्हन का आशिक उसकी ससुराल पहुंच गया और खुद को उसका भाई बताकर घर में रुक गया। पहले तो सबने उसका स्वागत किया लेकिन कुछ घंटों बाद जो सच सामने आया, उसने पूरे घर में हड़कंप मचा दिया।

यह मामला तेयाय थाना क्षेत्र के दादपुर गांव का है। यहां के रहने वाले विश्वजीत पासवान की शादी 16 अप्रैल को बड़ धूमधाम से बड़ी बलिया निवासी प्रकाश पासवान की बेटी कल्पना कुमारी से हुई थी। शादी हिन्दू रीति-रिवाज से विधिपूर्वक संपन्न हुई थी। शादी के बाद जब दुल्हन ससुराल पहुंची तो सभी ने उसका खूब स्वागत किया।

लेकिन अगले ही दिन एक युवक घर आ पहुंचा और खुद को दुल्हन का भाई बताया। उसका नाम नीतीश कुमार था। घर वालों ने सोचा कि यह दुल्हन का सगा भाई है, इसलिए सबने उसका आदर-सत्कार किया। दूल्हे ने भी सोचा कि यह उसका साला है और उसका अच्छे से स्वागत किया।

यह भी पढ़ें- 22 साल तक मां और पति ने दिया धोखा, बेटी ने जब पकड़ा दोनों को एक साथ, तो हो गई हैरान

करीब तीन घंटे बाद घरवालों ने देखा कि वह युवक दुल्हन के साथ छुपकर रोमांटिक हरकतें कर रहा है। यह देखकर सभी चौंक गए और उसे पकड़कर सवाल पूछे। जब उससे पूछा गया कि वह दुल्हन का भाई कैसे है, तो वह बातों को घुमाने लगा और ठीक से जवाब नहीं दे पाया। थोड़ी देर बाद उसकी सच्चाई सामने आ गई।

असल में वह युवक नीतीश कुमार, दुल्हन कल्पना का बॉयफ्रेंड था। दोनों स्कूल टाइम से एक-दूसरे से प्यार करते थे। लेकिन कल्पना के माता-पिता ने उसकी शादी किसी और से करवा दी। इस वजह से वह अपनी शादी से खुश नहीं थी।

जब यह बात सामने आई, तो दुल्हन ने भी साफ कह दिया कि वह नीतीश से ही शादी करना चाहती है। उसने कहा कि उसके माता-पिता ने जबरदस्ती उसकी शादी करवाई है, जबकि वह शुरू से ही नीतीश को प्यार करती थी और उसी के साथ जिंदगी बिताना चाहती है।

यह सुनकर दूल्हे विश्वजीत पासवान और उनके परिवार के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत लड़की के परिवार वालों को बुलाया और उन्हें सारी बात बताई। दुल्हन के माता-पिता और भाई ने भी उसे बहुत समझाया, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी रही।

आखिरकार दूल्हे के परिवार ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। फिलहाल दूल्हा, दुल्हन और उसका आशिक तीनों थाने में हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है। यह घटना अब पूरे गांव में चर्चा का विषय बन चुकी है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- हरियाणा के ग्रामीण इलाकों में बिजली का नया शेड्यूल जारी,यहां देखें, इस तारीख से होगा लागू