Bank Holiday: अगस्त 2025 में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Top Haryana: अगस्त का महीना त्योहारों और छुट्टियों से भरा हुआ रहेगा। इस महीने स्वतंत्रता दिवस, रक्षा बंधन, जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी जैसे बड़े पर्व मनाए जाएंगे।
इन अवसरों पर देश के कई हिस्सों में बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। ऐसे में अगर आपको किसी जरूरी बैंकिंग काम को निपटाना है, तो पहले से ही योजना बना लें।
आरबीआई की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार बैंकों पर असर
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, अगस्त 2025 में बैंकों में कुल 15 दिन तक कामकाज बंद रह सकता है।
इसमें रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार के साथ-साथ अलग-अलग राज्यों में पड़ने वाले त्योहारों की छुट्टियां भी शामिल हैं। हालांकि यह जरूरी नहीं है कि सभी छुट्टियां पूरे देश में लागू हों, क्योंकि कुछ छुट्टियां राज्य-विशेष होती हैं।
साप्ताहिक अवकाश
3 अगस्त (रविवार) – सभी राज्यों में साप्ताहिक छुट्टी
10 अगस्त (रविवार) – सभी राज्यों में साप्ताहिक अवकाश
17 अगस्त (रविवार) – सभी राज्यों में साप्ताहिक अवकाश
23 अगस्त (शनिवार) – चौथा शनिवार, सभी बैंकों में छुट्टी
24 अगस्त (रविवार) – सभी राज्यों में साप्ताहिक अवकाश
31 अगस्त (रविवार) – सभी राज्यों में साप्ताहिक अवकाश
राज्य-विशेष छुट्टियां और पर्वों पर अवकाश
8 अगस्त (शुक्रवार) – सिक्किम में टेंडोंग ल्हो रम फाट त्योहार पर अवकाश
9 अगस्त (शनिवार) – रक्षा बंधन / झूलन पूर्णिमा (गुजरात, मध्यप्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश)
13 अगस्त (बुधवार) – मणिपुर में देशभक्ति दिवस
15 अगस्त (शुक्रवार) – पूरे भारत में स्वतंत्रता दिवस (राष्ट्रीय अवकाश)
16 अगस्त (शनिवार) – जन्माष्टमी (गुजरात, मिजोरम, एमपी, चंडीगढ़, यूपी, तेलंगाना, बिहार, राजस्थान सहित कई राज्य)
19 अगस्त (मंगलवार) – मणिपुर में महाराजा बीर बिक्रम का जन्मदिन
25 अगस्त (सोमवार) – असम में श्रीमंत शंकरदेव पुण्यतिथि
27 अगस्त (बुधवार) – गणेश चतुर्थी (गुजरात, महाराष्ट्र, बेंगलुरु, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, गोवा, आंध्र प्रदेश)
28 अगस्त (गुरुवार) – ओडिशा, गोवा में नुआखाई या गणेश चतुर्थी का दूसरा दिन