Today weather: हरियाणा मौसम अपडेट, इस तारीख तक कई जिलों में बारिश के आसार

Today weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल हुआ है, आइए जानें कब तक होगी बारिश...
 

Top Haryana: हरियाणा में इन दिनों मौसम तेजी से बदल रहा है। कई जिलों में तेज हवा, आंधी और बारिश देखने को मिल रही है। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए एक नया अलर्ट जारी किया है।

आज का मौसम (15 मई)

मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 15 मई को हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ और सूखा रहेगा। आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी। आज किसी भी तरह की बारिश की संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें- Haryana news: हरियाणा के 44 गांवों को मिलेगी फ्री सोलर बिजली, जानिए क्या है योजना और कैसे होगा फायदा

16 मई से शुरू होगा बदलाव

मौसम विभाग का कहना है कि 16 मई से फिर से मौसम बदलना शुरू हो जाएगा। अगले तीन दिन यानी 16 से 18 मई तक हरियाणा के कई जिलों में बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं गरज-चमक और तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

16 मई को किन जिलों में बारिश होगी
16 मई को हरियाणा के 18 जिलों में 25 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है। इन जिलों में मेवात, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा शामिल है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र जिलों में मौसम शुष्क (सूखा) रहेगा और वहां बारिश की कोई संभावना नहीं है।

17 मई को कहां बारिश हो सकती है?
17 मई को केवल 9 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक शामिल है। बाकी 13 जिलों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा।

18 मई को फिर बारिश की संभावना बढ़ेगी
18 मई को फिर से 13 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में 25 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में इस दिन मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें- Haryana news: फरीदाबाद में अवैध कॉलोनियों और RMC प्लांट पर गिरेगा बुलडोजर, मंत्री राव ने दिए सख्त आदेश