Haryana Weather: हरियाणा में इस दिन दस्तक देगा मानसून, मौसम विभाग ने जारी करी रिपोर्ट
Top Haryana: मानसून कब आने वाला है इसकी जानकारी मौसम विभाग की ओर जारी कर दी गई है। हरियाणा में मौसम का मिजाज हर दिन बदलता रहा है। पिछले कुछ दिनों में राज्य में ठीक-ठाक बारिश देखने को मिली है। बारिश होने की वजह से लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है।
कैसा रहेगा आज का मौसम
मौसम के जानकारों के अनुसार आज का मौसम हरियाणा में सामान्य रहने वाला है। पिछले कुछ दिनों से राज्य में तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मानसून की एंट्री तय समय पर ही होगी।Haryana Weather
यह भी पढ़ें- Today weather: हरियाणा सहित कई राज्यों में बारिश के आसार, जानें कहां-कैसा रहेगा मौसम
मिली जानकारी के अनुसार मानसून की दस्तक राज्य में 28 जून से होगी और यह 3 जुलाई तक पूरे राज्य में फैल जाएगी। पूर्व और उत्तर दिशा में जो राज्य है उनमें अब भी मानसून की झलक दिखाई दे रही है। हरियाणा में मानसून की एंट्री 28 जून को ही होगी। अभी राज्य में मानसून का कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है।
मानसून की एंट्री
डॉ. मदन खीचड़ जो कि कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष है उन्होंने बताया की हरियाणा में मानसून तय समय पर ही आने वाला है। उससे पहले कोई भी अटकलें लगाना बेवकूफी है। राज्य में मानसून तीन अलग-अलग दिशाओं से प्रवेश करने जा रहा है साथ में उन्होंने यह भी जानकारी दी।
यह भी पढ़ें- Haryana Weather: हरियाणा में इन जगहों पर होगी अगले तीन घंटों में भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट