Haryana Weather: हरियाणा में इन जगहों पर होगी अगले तीन घंटों में भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Top Haryana: हरियाणा में भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है, पर अब मौसम थोड़ा बदल सकता है। हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग और भारत मौसम विभाग ने 2 जून 2025 को शाम 3 बजे एक ताजा मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।
इस रिपोर्ट के अनुसार आने वाले 3 घंटों में हरियाणा के कुछ जिलों में तेज धूलभरी हवाएं चल सकती हैं और कई जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।
यह भी पढ़ें- MSP Hike 2025: किसानों को केंद्र सरकार का तोहफा, खरीफ फसलों के MSP में हुई बढ़ोतरी
जिन जिलों में यह बदलाव देखने को मिल सकता है, वे हैं महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा। इन क्षेत्रों के आसपास के इलाकों में भी मौसम का ऐसा ही असर देखने को मिल सकता है।
तेज गर्मी और लू से जूझ रहे लोगों के लिए यह खबर राहत भरी हो सकती है। हल्की बारिश और आंधी से तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है और मौसम कुछ समय के लिए सुहाना हो सकता है। हालांकि, मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर खुले में रहने से बचें और मौसम की ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखें।
यह भी पढ़ें- Haryana Today Weather: हरियाणा में आज इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट, लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत