top haryana

Weather Update: कैसा रहेगा आज का मौसम, देखें IMD की ताजा रिपोर्ट   

Weather Update: हरियाणा और पंजाब के सहित दिल्ली-NCR में भी मौसम ने करवट बदल ली है। आइए जानें आज के मौसम का हाल
 
Weather Update : कैसा रहेगा आज का मौसम, देखें IMD की ताजा रिपोर्ट   
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana, New Delhi: हरियाणा और उत्तर भारत में मौसम ने करवट बदल ली हैं। मार्च के अंत में ही तापमान में काफी अधिक बढ़ोतरी हुई हैं। पिछले 2-3 दिनों से तापमान में काफी उछाल आया हैं। सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ने लगी है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार मार्च महीने में गर्मी ने पिछले 3 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री को भी पार गया हैं। इसी वजह से इन राज्यों में गर्मी भी बढ़ने लगी हैं। पारें में लगातार बढ़ोतरी की वजह से तापमान लगातार बढ़ रहा हैं। इस बीच मौसम विभाग ने आज के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। 

मौसम विभाग की दी गई जानकारी के अनुसार, आज 28 मार्च 2025 को देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज अलग-अलग रहने वाला हैं। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव उत्तर और मध्य भारत में दिखने को मिलेगा, जबकि दक्षिण और पूर्वी क्षेत्रों में मौसम स्थिर रहेगा। गर्मी के साथ में कही पर बारिश और तेज हवाओं का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा।

हरियाणा में आज उत्तर और पश्चिमी हवाएं चलेगी जिससे तापमान में 1 से लेकर 2 डिग्री की गिरावट आ सकती हैं। ऐसे में किसान भाईयों को सलाह दी जाती हैं वे अपनी रबी की फसल विशेषकर गेंहू में अगर अभी तक लास्ट पानी नहीं दिया हैं तो ऐसे में आप एक-दो दिन का और इंतजार करें।

पंजाब और हरियाणा में आज मौसम शुष्क रहने वाला हैं, लेकिन हवाएं 25-35 किमी/घंटा से चलेंगी। यहां का अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15-17 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। आईएमडी की जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ इलाकों में हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग की तरफ से धूल भरी हवाओं से सावधान रहने की सलाह दी गई है। दिल्ली में आज तापमान में गिरावट की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तेज हवाएं चलेंगी, जिससे अधिकतम तापमान 35-36 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना हैं।

आज का न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री के आसपास रहेगा। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज भी आज से बदलेगा। पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश और गरज चमक के साथ में हल्के छींटे पड़ सकते हैं, जबकि पूर्वी यूपी में घने बादल छाए रहेंगे।