DA Hike: DA में होगा इतना इजाफा, यहां जानें डिटेल
DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यह साल बेहद महत्वपूर्ण है। सरकार ने इसी साल के शुरुआत में केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन और भत्तों में बढ़ोतरी के लिए 8वें वेतन आयोग को मंजूरी दी थी।

Top Haryana, New Delhi: देश के करोड़ो सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। कर्मचारियों के लिए इस साल सरकार ने कई तरह की घोषणाएं की हैं। सरकार इसी साल इनके लिए 8वें वेतन आयोग को लागू करने की घोषणा भी की थी।
इसके अलावा, फरवरी में वित्त मंत्री ने मिडिल क्लास और सरकारी कर्मचारियों को टैक्स स्लैब में भी राहत देने का ऐलान किया था। सरकारी केंद्रीय कर्मचारी महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी का इंतजार काफी लंबे समय से कर रहे हैं।
सरकार ने इस साल के डीए में बढ़ोतरी की कोई भी घोषणा नहीं की हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि साल में दो बार डीए में बढ़ोतरी की जाती हैं। मार्च 2025 में DA में वृद्धि की घोषणा होने की पूरी संभावना है, जो केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में और अधिक इज़ाफा करेगी। केंद्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा मार्च 2025 तक हो सकती है।
अगर बात करें अनुमान की, तो 2025 में महंगाई भत्ते में लगभग 4 प्रतिशत से लेकर 5 प्रतिशत तक की वृद्धि हो सकती है। यह बढ़ोतरी केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की सैलरी में एक अहम इजाफा करेगी। अब तक सरकारी कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के तहत ही लाभ दिया जा रहा हैं।
सरकार की तरफ से 8वें आयोग की सिफारिशों की घोषणा की जा चूकी हैं, लेकिन इसे अब तक लागू नहीं किया गया हैं। आपको बता दें कि अगर फिटमेंट फैक्टर (2.86) लागू होता है और महंगाई भत्ते में भी वृद्धि होती है, तो यह कर्मचारियों के वेतन में एक बड़ा उछाल ला सकता है।
यह वृद्धि उनकी बेसिक सैलरी और अन्य मिलने वाले भत्तों को प्रभावित करेगी, जिससे कुल वेतन में भी इजाफा हो सकता है, जो कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण राहत होगी। इस बढ़ोतरी से कर्मचारियों की सैलरी में महत्वपूर्ण सुधार देखने को मिल सकता है, खासकर महंगाई के बढ़ते असर को देखते हुए यह एक बड़ी राहत होगी।
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए ये बदलाव उनके वित्तीय स्थिति को बेहतर बनाने में पूरा सहयोग करेगी। सरकार की तरफ से डीए में बढ़ोतरी की घोषणा होते ही कर्मचारियों को इस साल के बाकी महीनों का डीए भी साथ में ही दिया जाएगा।